
बहराइच में 8 नवंबर को कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया है, जिसका वीडियो इन दिनों तूल पकड़ रहा है। इस विषय पर चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस से सवाल किया है, जिसके बाद लोगों के मन में कई प्रश्न उठ रहे हैं कि Guard Of Honour क्या है और यह कि लोगों को दिया जाता है? इस लेख में आज हम आपको Guard Of Honour के बारे में बताने जा रहे हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर एक औपचारिक स्वागत समारोह है जिसमें सशस्त्र बलों थल सेना, नौसेना, वायु सेना या पुलिस सम्मान दिया जाता है। इस दौरान जवान एक सीधी लाइन में खड़े होते हैं और अपने हथियारों के साथ सलामी की मुद्रा में आते हैं। यह प्रक्रिया अनुशासित होती है। इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य आने वाले अतिथि को यह महसूस कराना है कि राष्ट्र उनकी उपस्थिति और उनके योगदान का सम्मान करता है।
इसे भी पढ़ें- Order Of Oman क्या है? भारत के इस नेता को मिला ये पुरस्कार, जानिए किसे मिलता है और क्या है खास

भारत में गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए सख्त नियम प्रोटोकॉल बने हुए हैं। यह सम्मान हर किसी को नहीं दिया जा सकता। आमतौर पर यह निम्नलिखित श्रेणियों के लोगों को दिया जाता है। नीचे देखें-

कानूनी रूप से, गार्ड ऑफ ऑनर की आधिकारिक सूची में कथावाचक या धार्मिक गुरु शामिल नहीं होते हैं। यह एक राजकीय और सैन्य सम्मान है। हालांकि, हाल के दिनों में कुछ राज्यों में प्रसिद्ध कथावाचकों या आध्यात्मिक गुरुओं को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की खबरें और वीडियो सामने आए हैं।
आमतौर पर ऐसा तब होता है जब राज्य सरकार उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा देती है। अगर किसी व्यक्ति को आधिकारिक तौर पर राजकीय अतिथि घोषित किया जाता है, तो स्थानीय प्रशासन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें यह सम्मान दे सकता है। लेकिन बिना किसी आधिकारिक दर्जे के ऐसा करना अक्सर विवादों का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें- Padma Awards Kya Hai: क्या है पद्म पुरस्कार, कैसे होता है इसके लिए चयन? इनाम में मिलते हैं इतने पैसे
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।