
UP Police ASI Qualification And Age Limits 2026: वे उम्मीदवार जो इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। विशेषकर वे लोग जो उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और सहायक सब-इंस्पेक्टर के क्लर्क और लेखा के कुल 537 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आयु-सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, तारीख और भर्ती पदों से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Haryana Police Constable में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क जीरो; जानें जरूरी डिटेल्स

अगर आप यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आप 19 जनवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। नीचे देखें जरूरी तारीख-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सामान्य, ओबीसी कैंडिडेट्स को 500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को 400 रुपये आवेदन शुल्क के लिए जमा करना होगा। यह पेमेंट उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड , इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस या मोबाइल वॉलेट से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए 15 हजार पद आरक्षित; यहां जानें जरूरी डिटेल्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।