Fri Mar 6, 2026 | Updated 05:43 AM IST
herzindagi
image

UP Police समेत कई भर्ती परीक्षाओं के नियम में किया गया बदलाव, सेंटर पर जानें से पहले महिलाएं जान लें जरूरी बातें

Uttar Pradesh Police 2026 Exam Rules: उत्तर प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती को ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए भर्ती परीक्षा के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी मुख्य सचिव एसपी गोयल ने दी है। नीचे लेख में जानिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 13:48 IST

New Exam Regulations UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष रखने के लिए नियमों में सख्त बदलाव किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि एग्जाम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एग्जाम सेंटर की सेफ्टी, सिक्योरिटी की निगरानी, कैंडिडेट्स के प्रवेश नियम और पुलिस व्यवस्था को लेकर डिटेल दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

अगर आप भी साल 2026 में यूपी पुलिस या अन्य भर्ती की परीक्षा देने जा रही हैं, तो इन नियमों के बारे में जानना जरूरी। नीचे लेख में पढ़ें।

UPPRPB भर्ती बोर्ड का ऑफिशियल अपडेट

CSBC Bihar Annual Examination Calendar 2026

यूपी भर्ती बोर्ड और अन्य चयन आयोगों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर, आगामी परीक्षाओं जून 2026 में प्रस्तावित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए मानक तय किए गए हैं।

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड अनिवार्य है।
  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1.5 से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काले/नीले बॉल पेन का उपयोग करें।
  • फ्लूइड या ब्लेड का उपयोग करने पर कॉपी रिजेक्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?

भर्ती परीक्षाओं के नियम में क्या नया बदलाव किया गया?

  • मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर केवल ट्रांसपेरेंट बॉलपॉइंट पेन ही ले जा सकेंगे। इसके अलावा पेंसिल, इरेजर या कोई अन्य स्टेशनरी ले जाने की अनुमित नहीं है।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सेंटर के मेन गेट पर ही जमा करना होगा।
  • परीक्षा केंद्रों गहन चेकिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे हल्के कपड़े पहनकर आएं और बड़े बटन वाले कपड़ों या भारी गहनों से बचें।
  • सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों का चयन

up bharti exam guidelines

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि निजी शिक्षण संस्थान को एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा।केवल सरकारी स्कूल, राजकीय कॉलेज और मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त संस्थानों को ही केंद्र बनाया जाएगा।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है और भविष्य की परीक्षाओं के लिए डिबार भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- AIIMS समेत कई हॉस्पिटल में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, 16 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन; जानें जरूरी डिटेल्स

अगर आप पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाली हैं, तो इन नियमों को ध्यान में रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।