Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:29 PM IST HZ Awards 2026
who is ips aparna kaushik

Kaun hain Aparna Kaushik: कौन हैं मिर्जापुर की SP अपर्णा कौशिक, जो बॉडी शेमिंग के बाद सुर्खियों में हैं? कभी छोड़ी थी 18 लाख की नौकरी

Who Is Aparna Kaushik: इन द‍िनों उतर प्रदेश ज‍िले की एसपी अपर्णा कौशिक चर्चा का वि‍षय बनी हुईं हैं। दरअसल, अपर्णा कौश‍िक सोशल मीड‍िया पर बॉडी शेम‍िंग का श‍िकार हो गईं। ये मामला इतना ज्‍यादा बढ़ गया क‍ि पुलि‍स को कमेंट सेक्‍शन बंद करना पड़ा। यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 12:54 IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एसपी अपर्णा कौशिक इन दिनों चर्चा में हैं। इन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अपराधियों पर सख्त रुख अपनाती हैं, लेकिन इन दिनों इनके चर्चा में होने की वजह इनका काम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग से ये खूब वायरल हो रही हैं। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को कमेंट सेक्शन ही बंद करना पड़ा।

इसी बीच लोग इनके बारे में सर्च करने लगे हैं। अगर आप भी ये पूरा मामला जानना चाहती हैं और एसपी अपर्णा कौशिक का पूरा इतिहास जानना चाहती हैं तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

who is ips aparna kaushik (1)

क्या है मामला?

आपको बता दें कि हाल ही में मिर्जापुर पुलिस ने एक अपराधी की गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अपर्णा कौशिक भी नजर आ रही थीं। लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने पुलिस के काम की तारीफ करने के बजाय अपर्णा कौशिक के लुक और बॉडी पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। ये मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट बंद करने पड़े। इसके बाद लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

यह भी पढ़ें- Who Is Thanya Nathan: कौन हैं थान्या नाथन, जो बनीं देश की पहली ब्लाइंड महिला जज? कामयाबी देख पूरा देश कर रहा है सलाम

कौन हैं अपर्णा कौशिक?

अपर्णा कौशिक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं। वो साल 2018 बैच की अधिकारी हैं और फिलहाल मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। वो अपने काम के प्रति गंभीर और साफ सोच रखने वाली मानी जाती हैं। साथ ही वो कई जिलों में बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं। उन्होंने अमेठी, कासगंज और औरैया जैसे जिलों में पुलिस की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा लखनऊ में भी डीसीपी के पद पर तैनात रही हैं।

यह भी पढ़ें- Neha Thakur कौन हैं? एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ बनीं पहली महिला ट्रक ड्राइवर, हिमाचल से रखती हैं ताल्लुक

18 लाख की नौकरी छोड़ बनीं IPS

अपर्णा कौशिक का IPS बनने का सफर आसान नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPS बनने से पहले वो गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट थीं। वहां उनका पैकेज करीब 18 लाख रुपये था, लेकिन उनका सपना कुछ और था। उन्होंने जॉब छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी क‍िया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन

रामपुर की रहने वाली हैं अपर्णा

कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और पुलिस सेवा में शामिल हो गईं। उनके निवास स्थान की बात करें तो वो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 7 मार्च 1991 को हुआ था। वो पढ़ाई में शुरू से ही तेज थीं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दयावती मोदी एकेडमी से की और 10वीं में पूरे राज्य में टॉप किया।

who is ips aparna kaushik (2)

यह भी पढ़ें- Jayshree Ullal कौन हैं, ज‍िन्‍होंने सुंदर पिचाई और नडेला को भी छोड़ा पीछे? यहां जानें कैसे बनीं सबसे अमीर सीईओ

2018 में हुई थी शादी

इसके बाद उन्होंने जयपुर से आगे की पढ़ाई की और फिर एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया। अपर्णा कौशिक ने साल 2018 में रजत कौशिक से शादी की थी। उन्होंने शादी में ज्यादा खर्च नहीं किया। जो पैसे शादी में खर्च होते, उन्होंने उस पैसे को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को दान कर दिया।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- X

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।