herzindagi
woman constable

यूपी पुलिस में प्रमोशन का पूरा गणित, जानें एक महिला कांस्टेबल को डीएसपी बनने में कितने साल लगते हैं और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?

यदि आप एक पुलिस कांस्टेबल महिला हैं और आप डीएसपी पद पर रहना चाहती हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि पुलिस प्रमोशन सिस्टम क्या है और एक कांस्टेबल से पुलिस कैसे बना जा सकता है। पढ़ते हैं आगे... 
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 16:26 IST

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से लेकर डीसीपी तक हमारी सेवा में तत्पर रहते हैं। वहीं, आजकल पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में मेहनत और समर्पण से कांस्टेबल से बेहद आसानी से डीटीपी बना जा सकता है। ऐसे में बता दें कि डीएसपी भर्ती कांस्टेबल के लिए कुछ ऐसी क्राइटेरिया हैं, जिनका पूरा करना जरूरी है। इसके अलावा डीएसपी पद पर प्रमोशन के जरिए पहुंचा जा सकता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि एक पुलिस कांस्टेबल महिला कब डीएसपी पद बन सकती है। ऐसे में पुलिस प्रमोशन सिस्टम क्या है। हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुलिस प्रमोशन सिस्टम के जरिए एक पुलिस कांस्टेबल महिला डीएसपी कैसे बन सकती है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है डीएसपी के लिए प्रमोशन सिस्टम?

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए एक महिला को पुलिस का एग्जाम क्लियर करना होता है। इसके साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी पास करना होता है। फिर कांस्टेबल पद प्राप्त होता है। इस पद पर न केवल थाने में काम किया जाता है बल्कि अपनी बीट ड्यूटी और गश्ती जैसे जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है। यह पहली सीढ़ी होती है। 

2 - 2026-01-12T134656.275

इसे बेहद मुश्किल से पार किया जाता है। कभी-कभी इस पद को पार करने में 10 से 12 साल लग जाते हैं। जब यह सीढ़ी पार हो जाती है तो कांस्टेबल का पद मिलता है। इसके लिए पेपर ट्रैक रिकार्ड को साफ लेकर चलना होता है, जिससे कांस्टेबल का प्रमोशन मिल सके। फिर हेड कांस्टेबल का पद मिलता है। ये भी अहम पड़ावों में से एक है। इसके बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद प्राप्त होता है। पुलिस विभाग में यह सबसे छोटी पोस्ट होती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपको पता है केवल WhatsApp Status से भी लग सकता है Instagram प्रोफाइल का पता, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

 उसके बाद विभागीय कोटा, एग्जाम या फिर सीनियरिटी के आधार पर सब इंस्पेक्टर की पोस्ट मिलती है। इसे दूसरा बड़ा पद माना जाता है, जिससे डीएसपी लेवल तक पहुंचने के चांसेस बढ़ते हैं। जब कुछ साल बीत जाते हैं तो प्रमोशन होता है, जिसके बाद इस्पेक्टर बन सकते हैं। सही ट्रैक रिकार्ड रहा तो डीएसपी लेवल तक पहुंचने का मौका मिलता है।

1 - 2026-01-12T134658.079

जरूरी एग्जाम

डीएसपी बनने के लिए आपको मुख्य रूप से राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा (PCS) देनी होती है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होते हैं। साथ ही शारीरिक टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होता है। इसके अलावा, UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने के बाद IPS के जरिये DSP बन सकते हैं या सब-इंस्पेक्टर से पदोन्नति के जरिए भी DSP बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - UPI या Card Payment Fail होने पर कहां चला जाता है पैसा? बैंक कर्मचारी से 3 स्टेप्स में समझिए पूरा प्रोसेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।