
व्हाट्सएप स्टेटस या स्टीरो को लेकर नए-नए बदलाव लेकर आता रहता है। आज के समय में यह केवल एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा भी बन गया है। लोगों की सुबह भी इसी ऐप के जरिए होती है। चाहे परिवार से जुड़े रहना हो, दोस्तों से बातचीत करनी हो या ऑफिस से जुड़े जरूरी अपडेट शेयर करने हों, WhatsApp हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही, में व्हाट्सएप अपने स्टोरी सेक्शन में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। इससे अगर कोई यूजर इंस्टाग्राम की वीडियो व्हाट्सएप पर लगाता है, तो आप उसके इंस्टा अकाउंट के बारे में पता लगा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अब इंस्टाग्राम की स्टोरी सीधा व्हाट्सएप स्टेटस में लगाने का ऑप्शन मिलता है। पहले लोगों को अगर स्टेटस लगाना होता था, तो वह वीडियो को डाउनलोड करते थे और फिर स्टोरी में लगाते थे। अब ऐसा नहीं है, इसलिए आपको इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पता लगाना आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर होने वाली है इंस्टाग्राम वाले फीचर की एंट्री, अब व्हाट्सऐप स्टेटस में भी लगा सकेंगे गाने
कई लोग इंस्टाग्राम से सीधा वीडियो शेयर नहीं करते। जिन लोगों को व्हाट्सएप के नए अपडेट के बारे में नहीं पता है, वह अभी भी पहले वीडियो डाउनलोड करते हैं और फिर व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर वीडियो कॉलिंग के दौरान बदल सकते हैं फिल्टर और बैकग्राउंड भी, इन स्टेप्स को फॉलो कर उठाएं इस मजेदार फीचर का लुत्फ
यह दोनों तरीके ऐसे हैं, जिनसे इंस्टा अकाउंट का पता लगाना आसान होता है। अगर इंस्टा अकाउंट नाम के पता लगने के बाद भी आपको अकाउंट नहीं मिल रहा है, तो इसका एक कारण यह हो सकता है कि सामने वाले ने आपका अकाउंट ब्लॉक किया हुआ है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।