herzindagi
places to visit near jama masjid in hindi

जामा मस्जिद के पास मौजूद इन खूबसूरत जगहों को आपने देखा क्या

जामा मस्जिद घूमने का अलग ही मजा है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके आसपास कई ऐतिहासिक जगहें भी मौजूद हैं जिन्हें आप देखने का प्लान बना सकते हैं यकीनन आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-02-17, 19:10 IST

फुर्सत में जामा मस्जिद की गलियों में घूमने का अलग ही मजा है.....यहां टहलते हुए शॉपिंग करने, खाने-पीने का लुत्फ उठाने और दोस्तों के साथ वक्त बिताना किसे पसंद नहीं है, भला.....। हालांकि, पहले यह मुसलमानों के लिए सिर्फ इबादत करने की जगह थी लेकिन वक्त के साथ यह बहुत बड़ा पिकनिक स्पॉट बन गया है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

बता दें कि इसका खबूसूरत मस्जिद का निर्माण 1656 में शाहजहां ने करवाया था और आज भी यह उतनी ही खूबसूरती यूंही कायम है...खैर। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मस्जिद के अंदर हम बहुत ही अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

यहां बैठकर हमें काफी सुकून मिलता है और बाहर निकलते ही कई ऐसी चीजों हैं जिसे देखने या स्वाद लेने में हमारा पूरा दिन निकल जाएगा। अगर आप छुट्टी के दिन जामा मस्जिद गए हैं तो आपको इसके आसपास स्थित खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

लाल किला

Red fort

कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, हुमायूँ का मकबरा या फिर लाल किला हो...यह तमाम चीजें देश की ऐतिहासिक इमारतों में आती हैं। वैसे तो इन इमारतों का काफी महत्व है, लेकिन अगर आप जामा मस्जिद घूमने गए हैं, तो आपको लाल किला जरूर घूमना चाहिए।

यहां आपको कई ऐतिहासिक चीजों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप खाने-पीने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Central Vista: नवीनीकरण के बाद कल से इंडिया गेट के पास इन चीजों का आप भी जरूर लुत्फ़ उठाएं

राजघाट

Rajghat

राजघाट जहां भारत देश के राष्ट्रपति यानी कि महात्मा गांधी का समाधि स्थल है। अगर आप शांत जगहों की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है। आपको यहां अपने दोस्तों, फैमिली के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप जामा मस्जिद घूमने आए हैं, तो राजघाट घूमने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा।

मीना बाजार

Chandni chowk

जामा मस्जिद के पास स्थित मीना मार्केटकी गलियों में घूमे बगैर यह ट्रिप अधूरी है। जी हां, यह एक ऐसी जगह है जहां आप अपने लिए, अपने परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। यह मार्केट इतनी खूबसूरत है कि यहां लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं और खरीदारी का लुत्फ उठाते हैं।

मीना बाजार में आपको कैप से लेकर आरामदायक और गर्म रजाई तक मिल जाएगी। यह बाजार सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुला होता है। रविवार के दिन यहां न जाएं क्योंकि यह मार्केट बंद रहती है।

इंडिया गेट

India gate

जामा मस्जिद से थोड़ी दूर इंडिया गेट को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ऑटो करना होगा। यहां आप पार्क में बैठकर शांति के पल बिता सकते हैं.....और बोर्डिंग कर सकते हैं। अगर आपका कुछ खाने का मन कर रहा है, तो आपको यहां वो भी मिलेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-जामा मस्जिद के करीब इन चीजों को भी जरूर करें एक्सपीरियंस

इसके अलावा, इंडिया गेट के ठीक सामने लगभग 28 फीट ऊंची स्मारक का निर्माण किया गया है। इस स्मारक का निर्माण जेट ब्लैक ग्रेनाइट से किया गया है।

आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपको कोई और जगह मालूम है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।