Wed Mar 4, 2026 | Updated 01:24 AM IST
herzindagi
rishikesh to munnar top 3 adventure and nature places to visit in march 2026

मार्च के महीने में इन जगहों की सैर बनाएगी आपका सफर यादगार, यहां उठाएं एडवेंचर का असली मजा

खूबसूरत नजारे, बहती गंगा और हरे-भरे पहाड़ के साथ ऐसी जगह जो आपको सुकून भी देती हो, किसी भी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए बेस्ट है। रोमांच और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो आप भारत की इन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 11:46 IST

फरवरी और मार्च का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय आपको न ज्यादा गर्मी लगती है और न ही सर्दी। ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वाले यात्रियों के लिए भी यह समय और भी खास होता है। जब rishikesh to munnar top 3 adventure and nature places to visit in march 2026आप पहाड़ों पर जाते हैं तो सुबह की हल्की धूप और शाम की गुलाबी ठंडक, ट्रेकिंग के हर कदम को और भी सुकून भरा बना देती है। गर्मियों में जहां तेज धूप और पसीना परेशानी बन जाते हैं, वहीं रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग या जंगल ट्रेल जैसी एक्टिविटीज का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप बंजी जंपिंग की शौकीन हैं या एडवेंचर एक्टिवीटी करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जगह-जगह की फेमस थ्रिलिंग एडवेंचर एक्टीवीटीज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ऋषिकेश में कहां उठाएं एडवेंचर एक्टिवीटी का मजा?

ऋषिकेश को कोवल गंगा आरती या योग के लिए के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि आज के समय में यह एडवेंचर एक्टिविटीज का भी बड़ा हब बन गया है। धीरे-धीरे यहां यात्रियों के मनोरंज के लिए तरह-तरह की एक्टिवीटी को बढ़ाया जा रहा है। इस सिलसिले में हमने थ्रिलिंग एडवेंचर एक्टिवीटी करवाने वाले Jumpin Heights के अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एडवेंचर टूरिज्म का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, खासकर युवाओं और कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स के बीच। जंपिन हाइट्स भी यात्रियों की सुविधा और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई तरह के एक्टिवीटी करवाता है। यहां कट-कोर्ड बंजी और रनिंग वैली रोप जैसे थ्रिलिंग एडवेंचर पूरी सुरक्षा और प्रोफेशनल गाइडेंस से होती है। उन्होंने बताया कि एडवेंचर एक्टिविटी में सुरक्षा सबसे अहम पहलू है, अगर आप कहीं भी एक्टीवीटी करने जा रहे हैं, तो पहले सेफ्टी के लिए क्या किया जा रहा है इसपर ध्यान दें।

Rishikesh adventure places to visit

इसे भी पढ़ें- Budget Trip to Kashmir: इन शहरों से शुरू हो रहा है IRCTC का कश्मीर स्पेशल टूर पैकेज, जानें इससे ट्रिप प्लान करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

जीरो वैली

जो यात्री भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के करीब और स्लो ट्रैवल करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह बेस्ट है। ऐसे यात्रियों के लिए साइकिल किराए पर लेकर गांवों के बीच घूमना, अनोखी संस्कृति और शांत जीवनशैली को समझना ही एडवेंचर होता है। वब पारंपरिक हस्तशिल्प, लोकल फूड और त्योहारों के दौरान लोक नृत्य में शामिल होने जाते हैं और तरह-तरह की संस्कृति को समझने का प्रयास करते है। खुले आसमान के नीचे कैंपिंग करना यहां की खास एक्टिविटी है। रात में तारों भरा आसमान और बोनफायर के साथ म्यूजिक यह एक ऐसा ऐहसास है, जिसे आप कभी नहीं भुला पाएंगे।

Best adventure activities

इसे भी पढ़ें-  उत्तराखंड के Chopta को क्यों कहा जाता है नेचर लवर्स पैराडाइज? इसके पीछे की वजह है बहुत खास

मुन्नार

दिन की शुरुआत जहां हवा में चाय की खुशबू से हो, तो आप समझ सकते हैं कि यहां की सुबह कितनी ताजा होगी। यहां आपको एडवेंचर मिलेगा, लेकिन एक सुकून भरे अंदाज में। मुन्नार ट्रेकिंग लवर्स के लिए जन्नत है। फरवरी-मार्च में मौसम सुहावना रहता है, इसलिए ट्रेकिंग लवर्स ऐसे समय में सबसे ज्यादा आते हैं। बादलों के बीच उगते सूरज को देखना यहां का सबसे खास अनुभव होता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए स्पॉट जन्नत से कम नहीं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।