herzindagi
chopta beauty secrets

उत्तराखंड के Chopta को क्यों कहा जाता है नेचर लवर्स पैराडाइज? इसके पीछे की वजह है बहुत खास

उत्तराखंड को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। यहां घूमने के ल‍िए एक से एक जगहें मौजूद हैं। एडवेंचर लवर्स के ल‍िए तो ये जगहें जन्‍नत से कम नहीं हैं। उन्‍हीं में से चोपता (Chopta Beauty Secret) एक है। ये जगह इतनी खूबसूरत है क‍ि जो भी यहां आता है, इसकी वाद‍ियों में खो ही जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:22 IST

Chopta Interesting Facts: हमारे यहां भारत में घूमने-फ‍िरने के ल‍िए कई जगहें मौजूद हैं। क‍िसी को Hill Stations पसंद है तो कोई बीच पर च‍िल करना पसंद करता है। सर्दी हो या गर्मी, पहाड़ों पर तो हमेशा ही भीड़ रहती है। उत्तराखंड एक ऐसा राज्‍य है जहां आपको घूमने के ल‍िए कई शानदार जगहें म‍िल जाएंगी। उत्तराखंड का चोपता नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

चोपता को हम मिनी स्विट्जरलैंड (Chopta is also known as Mini Switzerland) के नाम से भी जानते हैं। यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे वक्त थोड़ी देर के लिए थम गया हो। यही वजह है कि नेचर फोटोग्राफी, सुकून और पहाड़ों से प्यार करने वालों के लिए चोपता एक परफेक्ट जगह बन जाती है। आज हम आपको बताएंगे क‍ि Chopta को नेचर लवर्स पैराडाइज क्यों कहा जाता है? आइए जानते हैं-

tungnath trek (1)

उत्तराखंड में कहां है चोपता? (Where Is Chopta Situated)

चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है। ये केदारनाथ से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्‍थि‍त है। वहीं औली से इसकी दूरी लगभग 148 किलोमीटर है। अच्छी बात ये है कि यहां जाने का रास्ता भी बहुत ज्‍यादा ही खूबसूरत है। कोई भी इस रास्‍ते जाता है तो यहां की वादि‍यों में खो ही जाता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में भी ले सकती हैं कश्मीर की Dal Lake जैसा मजा, कश्मीरी गेट के पास इस जगह सिर्फ 100 रुपये में करें बोटिंग

एडवेंचर लवर्स के ल‍िए है खास (Chopta For Adventure Lovers)

चोपता, केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। यहां आप दोस्‍ताें के साथ कैंपिंग कर सकती हैं। हालांक‍ि, इसके ल‍िए आपको फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से परम‍िशन लेना जरूरी है। यही जगह तुंगनाथ ट्रेक (Tungnath Trek) की शुरुआत भी मानी जाती है। आपको मालूम होगा क‍ि तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। इसके आगे चंद्रशिला ट्रेक आता है, जो करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां से आप सनराइज और सनसेट का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं।

tungnath trek

देखने को म‍िलेगी नेचुरल ब्‍यूटी

चोपता की सबसे बड़ी पहचान यहां के हरे-भरे घास के मैदान हैं। इसे लोकल लैंग्‍वेज में बुग्याल कहा जाता है। अगर आप यहां जाएंगी तो चरवाहे अपने भेड़ों के साथ नजर आएंगे। खुला आसमान, हरियाली और शांति यहां आपको जन्‍नत का एहसास कराएगी।

हिमालय की चोटियों का शानदार नजारा

आपको बता दें क‍ि चोपता से ह‍िमालय की कई खूबसूरत चोट‍ियां साफ नजर आती हैं। यहां से त्र‍िशूल, नंदा देवी, नीलकंठ, बंदरपूछ और गणेश पर्वत जैसी कई चोट‍ियों के दर्शन कर सकती हैं। जब सुबह धूप नि‍कलती है ताे इन चोटियों की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है।

वाइल्डलाइफ और बर्ड लवर्स के लिए जन्नत

अगर आप Wildlife Lover हैं तो चोपता आपके ल‍िए एकदम सही है। यहां तेंदुए देखने को म‍िल जाते हैं। इसलिए गांव के कुत्तों के गले में खास तरह के कॉलर लगाए जाते हैं ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। इसके अलावा चोपता बर्ड लवर्स के लिए भी सही है। यहां 240 से ज्यादा तरह के पक्षि‍यों को आप देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी

चोपता घूमने का सही समय क्‍या है? (Best Time To Visit Chopta)

चोपता जाने के लिए अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। मानसून में यहां लैंडस्‍लाइड का खतरा रहता है।

तो इन खूब‍ियों के कारण ही चोपता को नेचर लवर्स पैराडाइज कहा जाता है। जब भी आप चोपता जाएंगी तो यहां की वाद‍ियों में खो जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Uttarakhand Tourism/Dehradun Tourism/uttarakhand trip trek

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
सबसे ऊंचा श‍िव मंद‍िर कौन सा है?
तुंगनाथ सबसे ऊंचाई पर स्‍थ‍ित श‍िव मंद‍िर है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।