herzindagi
jaisalmer trip from delhi

रेगिस्तान, कैंपिंग और रॉयल पैलेस! Delhi से Jaisalmer जाने के ल‍िए 3 द‍िन का प्‍लान करें ट्र‍िप, घूम सकेंगी कई शानदार जगहें

Jaisalmer Tourist Places: राजस्‍थान की गि‍नती भारत के सबसे खूबसूरत राज्‍यों में हाेती है। यहां ऐसे कई शहर हैं जो घुमक्‍कड़ों को बहुत पसंद हैं। जैसलमेर भी उन्‍हीं में से एक हैं। अगर आप दि‍ल्‍ली में रहती हैं तो जैसलमेर (Delhi to Jaisalmer Trip) जाने के ल‍िए तीन द‍िन का ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जि‍से आप एक्‍सप्‍लोर करना न भूलें।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:41 IST

Jaisalmer Trip From Delhi: हमारे यहां भारत में घूमने की एक से एक जगहें मौजूद हैं। यहां घुमक्‍कड़ों की कमी भी नहीं है। जब भी सबसे खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो राजस्‍थान का नाम जरूर ल‍िया जाता है। राजस्‍थान में ऐसे कई शहर हैं जहां सालों साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं। यहां आपको रेग‍िस्‍तान, कैंप‍िंग और रॉयल पैलेसेस को देखने का मौका मि‍लेगा। इन तीनों के ल‍िए जैसलमेर सबसे बढ़ि‍या ऑप्‍शन है।

अगर आप द‍िल्‍ली में रहती हैं तो हम आपको तीन द‍िन का ट्र‍िप प्‍लान बता रहे हैं। इसमें आप जैसलमेर की कई खूबसूरत जगहों को एक्‍सप्‍लोर कर सकेंगी। आइए जानते हैं-

Day 1: जैसलमेर शहर और रॉयल विरासत (Forts in Jaisalmer)

पहले दि‍न सुबह जैसलमेर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचकर पहले होटल या होमस्टे में चेक-इन करें। इसके बाद आप थोड़ा रेस्‍ट करके शहर घूमने के ल‍िए निकल सकती हैं। सबसे पहले जैसलमेर फोर्ट (Jaisalmer Fort) जाएं। इसे सोनार किला भी कहा जाता है। पीले पत्थरों से बना जैसलमेर किला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लि‍स्‍ट में भी में शामिल है और खास बात तो ये है क‍ि यहां आज भी लोग रहते हैं। किले के अंदर संकरी गलियां, घर, दुकानें और मंदिर देखने को मिलते हैं।

jaisalmer trip from delhi (2)

इसके बाद किले के अंदर बने जैन मंदिरों को आप देख सकती हैं। इन मंदिरों की नक्काशी बहुत बारीकी से की गई है। साथ ही ये देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसके बाद आप पटवों की हवेली का रुख कर सकती हैं। ये पांच हवेलियों का एक ग्रुप है। यहां की खिड़कियां, बालकनी और दीवारों की डिजाइन शाही दौर की झलक दिखाती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में भी ले सकती हैं कश्मीर की Dal Lake जैसा मजा, कश्मीरी गेट के पास इस जगह सिर्फ 100 रुपये में करें बोटिंग

शाम के समय गड़िसर झील पर जा सकती हैं। यहां सनसेट का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। रात में पास के लोकल बाजार घूमकर ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट और राजस्थानी कपड़े जरूर खरीदें।

Day 2: रेगिस्तान और डेजर्ट कैंप का मजा (Desert Camping in Jaisalmer)

दूसरे दिन आप कुलधरा गांव की तरफ जा सकती हैं। ये एक पुराना और रहस्यमयी गांव है, जहां अब कोई नहीं रहता है। स‍िर्फ पर्यटकों का ही आना जाना होता है। इसके पास ही खाबा फोर्ट है, जहां से रेगिस्तान का नजारा बहुत अच्छा दिखता है। यहां से आप लोधरवा जैन मंदिर में दर्शन करने जा सकती हैं। दर्शन करने के बाद सम सैंड ड्यून्स जाना न भूलें, क्‍योंक‍ि ये जैसलमेर का सबसे फेम‍स रेगिस्तानी इलाका (Jaisalmer Famous Desert Area) है।

jaisalmer trip from delhi (1)

यहां आप कैमल सफारी या जीप सफारी का मजा भी ले सकती हैं। शाम होते ही रेत पर डूबता सूरज देखने का मजा ही कुछ और होता है। रात में डेजर्ट कैंप में स्‍टे भी कर सकती हैं। यहां लोक नृत्य, म्यूजिक, बोनफायर और राजस्थानी खाने का मजा कई लोग लेने आते हैं।

Day 3: तनोट माता मंदिर और बॉर्डर एरिया (Jaisalmer Trip Plan)

तीसरे दिन सुबह जल्दी आप तनोट माता मंदिर दर्शन करने जा सकती हैं। ये मंदिर भारत-पाक‍िस्‍तान बॉर्डर पर है। इसके बाद लोंगेवाला वॉर मेमोरियल जरूर देखें, जहां 1971 की जंग से जुड़ी चीजें आपको देखने को म‍िल जाएंगी। चारों तरफ फैला रेगिस्तान और लंबी सड़कें देखने लायक होती हैं। इन तीन द‍िनों में आप जैसलमेर के ज्‍यादातर ह‍िस्‍सों को देख लेंगी।

यह भी पढ़ें- Goa Night Markets: सस्ते में करनी है ब्रांडेड शॉपिंग? घूम आएं गाेवा के ये 5 नाइट मार्केट, खरीदारी के लिए हैं बेस्ट

जैसलमेर घूमने का सबसे अच्‍छा समय (Best Time To Visit Jaisalmer)

jaisalmer trip from delhi (3)

जैसलमेर घूमने का सबसे अच्‍छा समय अक्टूबर से मार्च का होता है। इस दौरान आप जब भी जाएं तो हल्के ऊनी कपड़े और सनस्क्रीन जरूर साथ रखें। डेजर्ट सफारी के लिए आरामदायक कपड़े पहनें। आप यहां पर द‍िल्‍ली से ट्रेन, हवाई जहाज, बस या अपनी गाड़ी से भी पहुंच सकती हैं।

तो अगर आपको ज्‍यादा छुट्टी नहीं म‍िल पा रही है तो फ्राइडे की एक द‍िन की छुट्टी लेकर वीकेंड पर आप यहां घूम सकती हैं। ये ट्र‍िप आपकी यादगार ट्र‍िप बन जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जैसलमेर में क्‍या खास है?
जैसलमेर में आपको रेग‍िस्‍तान, कैंपि‍ंंग और एडवेंचर का मजा म‍िलेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।