herzindagi
image

Goa Night Markets: सस्ते में करनी है ब्रांडेड शॉपिंग? घूम आएं गाेवा के ये 5 नाइट मार्केट, खरीदारी के लिए हैं बेस्ट

Fa Night Markets In Goa: जब भी गोवा घूमने की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के मन में गोवा का ही ख्याल आता है। आमतौर पर लोग बीच पार्टी और एडवेंचर के ल‍िए गोवा जाते हैं, लेक‍िन आप यहां कुछ खास नाइट मार्केट्स को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 11:30 IST

हमारे यहां भारत में घूमने के ल‍िए कई जगहें मौजूद हैं। गोवा भी उन्‍हीं में से एक है। आमतौर पर लोग गोवा बीच पार्टी, क्‍लब और एडवेंचर स्‍पोर्ट्स के ल‍िए जाते हैं, लेकि‍न क्‍या आप जानती हैं क‍ि गोवा में आप कम पैसों में अच्‍छी शॉप‍िंग भी कर सकती हैं? जी हां, ये जगह शॉप‍िंग के ल‍िए भी बहुत फेमस है।

दिनभर आप घूम सकती हैं। इसके बाद अगर आप रात में कुछ अलग और मजेदार करना चाहती हैं, तो गोवा की कुछ नाइट मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें। इससे आपका मजा दोगुना हाे जाएगा। हम आपको कुछ ऐसी ही नाइट मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से -

goa night markets

गोवा के नाइट मार्केट कैसे होते हैं? (Goa Night Market)

गोवा के नाइट मार्केट किसी फेस्टिवल से कम नहीं लगते हैं। यहां आपको गोअन प्रिंट वाले कपड़े, हैंडमेड ज्वेलरी, बैग, फुटवियर और डेकोरेट‍िव आइटम्‍स सब कुछ म‍िल जाएंगे। साथ ही लाइव म्यूजिक, स्ट्रीट आर्टिस्ट और स्वादिष्ट गोअन स्ट्रीट फूड माहौल को और खास बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- Bangalore Cheapest Markets: शहर इतना महंगा, फिर भी बहुत सस्ते हैं बेंगलुरु के ये मार्केट्स; 500 रुपये में ही भर जाएगा पूरा झोला

अर्पोरा मार्केट (Arpora Night Market)

ये गोवा की सबसे पॉपुलर नाइट मार्केट में से एक है। यहां लोकल और विदेशी दुकानदारों के स्टॉल लगते हैं। लाइव म्यूजिक और अलग-अलग देशों का खाना इसकी खासियत है। ये बाजार शन‍िवार को लगता है। आप शाम 6 बजे से 12 तक यहां शॉप‍िंग कर सकती हैं।

मैकीज नाइट मार्केट (Mackie’s Night Market) 

बागा बीच के पास ये मार्केट समुद्र के किनारे होने की वजह से बहुत अच्‍छा लगता है। यहां शॉपिंग के साथ-साथ फ्रेश सीफूड भी ट्राई कर सकती हैं। यहां भी आप शन‍िवार को शाम 6 बजे के बाद जा सकती हैं।

goa night markets (3)

अरामबोल फ्ली मार्केट (Arambol Flea Market)

अगर आपको शांति‍ पसंद है, तो गोवा का अरामबोल फ्ली मार्केट आपके ल‍िए एकदम सही रहेगा। यहां ट्राइबल ज्वेलरी और सेकेंड हैंड आइटम अच्छे और क्‍वाल‍िटी वाले मिल जाते हैं।

कालंगुट मार्केट स्क्वायर (Calangute Market Square) 

कालंगुट मार्केट स्क्वायर कालंगुट बीच के पास है। यहां पर आपको लोकल गोअन कल्चर को करीब से देखने का मौका म‍िलता है। आप यहां से मसाले, शेल ज्वेलरी की खरीदारी कर सकती हैं। साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी चखने लायक होता है।

अंजुना फ्ली मार्केट (Anjuna Flea Market)

गोवा का ये मार्केट अपने हिप्पी वाइब के लिए पूरी दुन‍िया में अपनी पहचान रखता है। यहां आपको यूनिक आउटफ‍िट्स, विंटेज आइटम और हैंडमेड चीजें मिल जाएंगी। यहां पर बुधवार को शानदार बाजार लगता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां म‍िलता है सबसे सस्‍ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी

गोवा जाने का सही समय (Right Time To Visit Goa)

goa night markets (2)

इन बातों पर भी दें ध्‍यान

  • इन नाइट मार्केट में आप मोलभाव जरूर कर‍िए
  • कैश साथ रखि‍एगा क्योंकि कई जगहों पर ऑनलाइन पेमेंट की सुव‍िधा नहीं है
  • भीड़ में अपने सामान का जरूर ध्यान रखें
  • खरीदारी से पहले कुछ स्टॉल पर रेट और क्वालिटी जरूर चेक करें
  • यहां के लोकल स्ट्रीट फूड जरूर ट्राई कर‍िएगा

यह भी पढ़ें- Indian Tourist Places: ये हैं भारत की वो 3 जगहें जो रात में दिखती हैं और भी ज्यादा खूबसूरत!

ताे अगर आप भी गोवा जा रही हैं तो इन नाइट मार्केट पर जरूर जाएं। यहां आपकाे शॉप‍िंग करने में बहुत मजा आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।