
हमारे यहां भारत में ऐसे कई राज्य है जहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। जब भी कहीं घूमने की बात आती है तो लोग साउथ घूमने जाना पसंद करते हैं। वहीं, जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद भी इन्हीं जगहों में शामिल है। इसके अलावा पंजाब भी घूमने के लिहाज से काफी फेमस है। पंजाब का अमृतसर शहर तो बहुत ही खास है। हर रोज यहां लाखों टूरिस्ट्स आते हैं।
गोल्डन टेंपल की बात करें तो यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ये सिर्फ एक धार्मिक जगह नहीं, बल्कि खाने पीने और खरीदारी के लिए भी काफी फेमस है। यहां आपको पंजाबी फैशन से जुड़ी हर एक चीज सस्ते में मिल जाएगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि अमृतसर में कब और कहां साप्ताहिक बाजार लगता है। आइए जानते हैं-

आपकाे बता दें कि अभी मैं और मेरी सहेली अमृतसर गए थे। वहां हमने गोल्डन टेंपल में माथा भी टेका और खूब सारी खरीदारी भी की। वहां हमें दुकानदारों ने बताया कि गोल्डन टेंपल के पास हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। गुरुद्वारे से लेकर हेरिटेज स्ट्रीट तक, कई तरह की दुकानें सजती हैं। यहां आपको पंजाबी फैशन से जुड़ी हर एक चीज आसानी से मिल जाएगी। चूंकि गुरुद्वारा पास में है, ऐसे में यहां पर लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां मिलता है सबसे सस्ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी
अगर आप अमृतसर जा रही हैं तो सिर्फ खानपान पर फोकस न करें। महिलाओं और लड़कियाें को तो शॉपिंग करने का भी बहुत शौक होता है। ऐसे में आप यहां पंजाबी फैशन से जुड़ी चीजें कम रेट में खरीद सकती हैं। जब भी पंजाबी फैशन की बात आती है तो फुलकारी दुपट्टे और जूतियों का नाम जरूर लिया जाता है। यही पंजाबियों की शान भी है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में कहां मिलेगी असली Pearl Jewellery? हर महिला को मालूम होने चाहिए इन 6 बाजारों के नाम
आप यहां से फुलकारी दुपट्टे, पंजाबी जूतियां और खूबसूरत डिजाइंस में पंजाबी सूट खरीद सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये बाजार भले ही वीकली हो, आप यहां बारगेनिंग भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप यहां से रंग बिरंगी चूड़ियां, परांदे, एंकलेट, ईयररिंग्स की कई वैरायटीज और नेकलेस या फिर नेल पेंट भी खरीद सकती हैं।

अगर आप अमृतसर में Golden Temple जा रही हैं तो इसके लिए आपको हरमंदिर साहिब के लिए ई रिक्शा करना होगा। यहां आपको रास्ते में ही बाजार दिखने लगेंगे, लेकिन कोशिश ये करें कि कैब न लें। इस दौरान बहुत भीड़ होती है, इसलिए आपको लंबा समय लग सकता है।
तो अगर आप भी अमृतसर जाएं तो इस वीकली मार्केट को एक्सप्लोर करना न भूलें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।