इंडिया में ऐसी 5 रोमांटिक झीलें हैं जिसकी सुंदरता आप अपने पार्टनर के साथ जरूर देखना चाहेंगी। जरा सोच कर देखिए आपके सामने एक खूबसूरत झील हो और आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़े घंटों तक झील की सुंदरता को निहारती रहें। वैसे तो भारत में कई खूबसूरत जगह हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए झील की सुंदरता हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर आप भी झीलों के शौकीन हैं तो यकीनन देश की सबसे खूबसूरत झील और तालाबों के बारे में जरूर जानना चाहेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं इंडिया की सबसे खूबसूरत 5 झीलों के बारे में।
कश्मीर की सुंदरता के चर्चें भला कहां नहीं हैं! अगर आप कश्मीर घूमने गईं हैं तो आपका ट्रिप इस झील को देखे बिना अधूरा है। डल झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग-अलग शानदार नज़ारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। 15 किलोमीटर में फैली इस झील में ब्रिटिश काल से ही हाउसबोट और किनारों पर तैरते हुए शिकारे रहे हैं। इन शिकारों में आपको कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, फूल, फल और सब्जियां भी मिलती हैं। आप जब भी कश्मीर जाएं तो डल झील का खूबसूरत नजारा देखना ना भूलें।
इसे जरूर पढ़ें- भारत की इन चार जगहों पर मिलेगा स्नोफॉल का असली मजा
चंद्रताल झील जिसे ‘चंद्र झील’ के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का रंग नीलमणि के जैसा है, चंद्रताल झील की सुंदरता एक बार देखने के बाद इसे बार-बार देखने का मन करता है। स्पीति में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील का नाम इसकी चंद्रमा जैसी दिखने वाली आकृति के कारण ही पड़ा है। यहां आपको बता दें कि आकाशगंगा को देखने के लिए स्पीति एकदम सही जगह है और आप यहां शांतिपूर्ण छुट्टी का आनंद उठा सकती हैं। अगर आप स्पीति वैली घूमने जाएं तो यहां जरूर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- पार्टनर के साथ गोवा घूमने जा रही हैं तो ना करें ये 5 गलतियां
सर्दियों में उदयपुर घूमने के लिए बेस्ट जगह है और अगर यहां घूमने के लिए जा रही हैं तो अपनी लिस्ट में पिछोला झील का नाम जरूर शामिल करें। यह खूबसूरत झील करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ाई में फैली है। सिटी पैलेस से पूरी झील दिखाई पड़ती है और आप रामेश्वर घाट से नाव की एक लंबी सवारी का आनंद भी ले सकती हैं।
लेह से पहाड़ियों के रास्ते महज पांच घंटे की दूरी पर स्थित खारे पानी की झील- पैंगोंग त्सो इंडिया की बेहद अनोखी जगहों में से एक है। हां, ये वहीं जगह है जहां करीना कपूर लाल रंग के लहंगे में स्कूटर की सवारी करती हैं। फिल्म ‘ऑल इज वैल’ की शूटिंग की गई हैं। आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह की खूबसूरती को बहुत एंजॉय करेंगी।
अगर आप मणिपुर जा रही हैं तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में इस झील का नाम जरूर शामिल करें। ये झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए भी बहुत फेमस है। छोटी फुमदियों का नजारा लोकटक झील को बेहद खास व अनोखा बनाता है। आप जब भी मणिपुर घूमने जाएं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।