उदयपुर अपनी राजपूतानी आन-बान-शान के लिए फेमस है। यह रॉयल सिटी घूमने से पहले यहां के बेस्ट फूड प्लेसेस के बारे में जरूर जान लें। <div> </div>
Updated:- 2019-05-23, 16:30 IST
राजस्थान के सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन्स में से एक है उदयपुर। राजपूतानी आन-बान-शान को भव्य तरीके से दर्शाने वाले इस शहर की स्थापना महाराजा उदय सिंह ने 1559 में की थी। कई खूबसूरत झीलों से सजा यह शहर सिटी ऑफ लेक्स यानी झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों, किलों, हवेलियों और बाग-बगीचों के लिए खासतौर फेमस है। इस शहर में मॉनसून के मौसम में घूमने का अपना ही मजा है।
यहां कीपिचोला लेक में बोट राइड का खूब मजा आता है। इस झील के चार द्वीपों जग मंदिर, जग निवास, मोहन मंदिर और अर्सी विला में घूमना आपको काफी एक्साइटिंग लगेगा। साथ ही यहां उदयपुर सिटी पैलेस की सैर और सहेलियों की बाड़ी में फोटोग्राफी करने में भी काफी आनंद आएगा। यहां का कारम्यूजियमभी देखने लायक है, इसमें आपको 1939 की कैलिलैक कन्वर्टिबल से लेकर 1934 की रॉयल्स रॉयस फैंटम 2 जैसी नायाब विंटेज कारें नजर आएंगी। यहां आपको मेवाड़ी खानपान और रहन-सहन की झलकियां आपको यहां हर जगह नजर आ जाएंगी। अगर आप इस शहर के बारे में इतना सबकुछ जानकर यहां घूमने के लिए एक्साइट हो गई हैं तो यहांघूमने से पहलेइस शहर के 10 बेस्ट फूड आउटलेट्स के बारे में रेडियो सिटी के RJ Suriसे जरूर जान लें।
चाहे बात यहां केस्ट्रीट फूडकी हो या फिरऑथेंटिंक राजस्थानी फूडकी, यहां का स्वाद इतना अनूठा है कि आप इसका स्वाद लेने के लिए यहां बार-बार आना चाहेंगी। साथ ही यहां चटपटा मसालेदार स्ट्रीटफूड और यहां की स्वीट डिशेज भी आपका जायका बढ़ा देंगी। जिस तरह से वीडियो में रेडियो सिटी के RJ Suri आपको उदयपुर के बेस्ट फूड आइटम्स का मजा लेते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर आप यहां के बेस्ट फूड आउटलेट्स घूमने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।