मणिपुर एक ऐसी जगह है जो अपनी ब्यूटी और नेचुरल व्यूज के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। मणिपुर को इंडिया का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जब कोलकाता से आपकी फ्लाइट नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ओर आएगी तो आपको मणिपुर के ऐसे ऐसे व्यूज दिखेंगे जिससे आपका तुरंत फ्लाइट से उतरने का मन करेगा। मणिपुर के हरयाली भरे मखमली पहाड़ और प्राकृतिक नजारे हर किसी के दिल में बस जाते हैं। यहां की हरियाली का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मणिपुर का 76 प्रतिशत भूभाग जंगल से घिरा हुआ है। अगर आप ईको टूरिजम मे इंट्रेस्ट रखते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। खास बात यह है कि मणिपुर की राजधानी इंफाल यहां की सबसे खूबसूरत जगह है। आज हम आपको मणिपुर की 5 ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप समझ जाएंगे कि मणिपुर को इंडिया का स्विट्जरलैंड क्यों कहा जाता है।
इसे भी पढ़े:Goa ट्रिप पर जाने से पहले जान लें इस सीक्रेट Beach के बारे में
लोकटक लेके
यह मणिपुर की सबसे बड़ी और फ्रेश लेक है जो इंफाल से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। यह विश्व की पहली लेक है जहां फ्लॉटिंग आयलैंड मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लोकटक लेके करीब लगभग 100 से ज़्यादा पक्षियों, 233 जलीय वनस्पतिक प्रजातियों और 425 प्रजातियों के जंगली जीवों का घर है। यह लेक वाकई दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इस लेक के पानी में तैरते छोटे-छोटे घास के टापू किसी जादुई दुनिया जैसे लगते हैं।
ईमा मार्केट
मणिपुर में मां को ईमा कहते हैं। यह ऐसी मार्किट जो वहां की मांओ द्वारा चलाई जाती हैं। ईमा मार्केट के दो भाग हैं, एक भाग में सब्जी, सस्ते मसाले और मछली मिलती है जबकि दूसरे भाग में घर की जरूरत का सामान मिलता है। यहां से थोड़ी दूरी पर दूसरी मार्किट शुरू हो जाती है, जहां हाथ के बने कपड़े मिलते हैं। क्योंकि इस मार्किट में दुकानों की मालकिन सब लोकल औरतें होती हैं इसलिए यहां जाने में बहुत मजा आता है।
मणिपुर स्टेट म्यूज़ियम
अगर आपको कभी मणिपुर के कल्चर या मणिपुर की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानना हो तो मणिपुर स्टेट म्यूज़ियम जरूर जाएं। इस संग्रहालय में आपको मणिपुर के राज परिवार के साथ यहां के आदिवासी जीवन को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण यहां मौजूद 78 फीट लंबी शाही बोट है। छोटा-सा दिखने वाला यह संग्रहालय अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। आपको बता दें कि इस संग्राहलय के खुलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का समय शाम 4 बजे है।
इसे भी पढ़े:फैमिली के साथ जरूर करें ये 4 रोड ट्रिप, रिश्तों में आएगी नई मिठास
कांगला पैलेस
यह फोर्ट मणिपुर की राजनीति का केंद्र रहा है। इसका मुख्य दरवाजा काफी शाही अंदाज में बना है जो चाइनीज वास्तुकला से प्रभावित है। इस फोर्ट के भीतर एक म्यूज़ियम भी जिसका नाम कांगला म्यूज़ियम है। कहते हैं कि इस पैलेस पर मणिपुर के 7 राजाओं ने राज किया था। हालांकि आज इस पैलेस का कुछ भाग खंडहर मे तब्दील हो चुका है। लेकिन अगर आप यहां जाएंगे तो आपको यहां का इतिहास साफ दिखाई देगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों