दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग आना पसंद करते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 1656 में शाहजहां द्वारा करवाया गया था। शुरूआत में, इस मस्जिद में सम्राट अल्लाह की इबादत किया करता था।। लेकिन आज के समय में किसी भी धर्म का व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में लीन होने के लिए यहां पर जा सकता है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मस्जिद के अंदर आप एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं और मानसिक शांति व सुकून पा सकते हैं। लेकिन मस्जिद के बाहर और आसपास के इलाके में भी आपके पास देखने व करने के लिए कई ऐसी चीजें हैं, जो आपका पूरा दिन ही बेहतरीन बना देंगी। अगर आप छुट्टी के दिन जामा मस्जिद गए हैं तो आपको इन आसपास की जगहों का भी आनंद अवश्य उठाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जामा मस्जिद के करीब की जाने वाली कुछ बेहतरीन चीजों के बारे में बता रहे हैं-
अगर आप जामा मस्जिद गई हैं तो आपको उसके पास ही मीना बाजार की संकरी गलियों में भी अवश्य घूमना चाहिए। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप अपने लिए कुछ बेहतरीन चीजों को बेहद आसानी से खरीद पाएंगे। मीना बाजार में आपको कैप से लेकर आरामदायक और गर्म रजाई तक मिल जाएगी। यह बाजार सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुला होता है। हालांकि, रविवार के दिन यहां ना आएं, क्योंकि रविवार को मीना बाजार बंद रहता है।
इसे जरूर पढ़ें- Tasty Drinks: सिर्फ ₹10 में जामा मस्जिद के करीब लीजिए टेस्टी शर्बतों का मजा
जामा मस्जिद के गेट नंबर के 1 के सामने है कुरैशी कबाब। अगर आप एक नॉन-वेज लवर हैं और छुट्टी के दिन जामा मस्जिद से बाहर निकलने के बाद कुछ डिलीशियस स्नैक्स खाने का मन बना रहे हैं तो आपको कुरैशी कबाब पर अवश्य जाना चाहिए। यहां पर आपको कई अलग-अलग तरह के कबाब की वैरायटी को चखने का मौका मिलेगा। इनके मटन कबाब का एक अलग ही स्वाद होता है जो आपके टेस्ट बड को दूसरी दुनिया में ले जाता है। आप इसे रूमाली रोटी के साथ खा सकते हैं या फिर इसका ऐसे ही आनंद लिया जा सकता है।
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें किताबें पढ़ना व खरीदना काफी अच्छा लगता है तो आपको जामा मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित नई सड़क पर भी अवश्य समय बिताना चाहिए। यहां पर आपको सेकेंड हैंड बुक्स व न्यू बुक्स काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगी। यहां पर अक्सर काफी हलचल रहती हैं और इसलिए शायद आपको अपनी पसंद की किताब खरीदने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़े। आपको यहां विभिन्न स्टेशनरी आइटम भी मिलेंगे। ध्यान दें कि यहां पर भी रविवार को बाजार बंद रहता है।
इसे जरूर पढ़ें- शाहजहां ने अपनी बेटी के लिए बनवाई यह मस्जिद जहां 10 हजार लोग एक साथ पढ़ सकते हैं नमाज
दिल्ली की फेमस दरीबा कलां मार्केट महिलाओं को बेहद ही पसंद है। यहां पर केवल सोने के आभूषण ही नहीं, बल्कि चांदी के बर्तन भी यहां रिटेल शॉप की अपेक्षाकृत 25 प्रतिशत कम दामों पर मिल सकते हैं। इसलिए, अगर आपने ज्वैलरी या चांदी के बर्तन खरीदने का मन बनाया है तो एक बार इस मार्केट में अवश्य आएं। आप दाऊ दयाल एंड कंपनी से शुरुआत करें। इसके अलावा, आप रेगलिया ज्वैलरी हाउस, शील ज्वैलर्स और मुल्तान ज्वैलर्स आदि कुछ शॉप्स का दौरा भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Wikimedia, fabhotels, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।