
जन्मदिन चाहे अपनो का हो या आपके किसी खास दोस्त का, यह हर किसी के लिए खास होता है। जब किसी की जिंदगी में एक नए साल की शुरुआत होती है और बीते साल की सभी यादें वह एक पल में याद कर लेते हैं। इस एक तारीख के साथ न सिर्फ उम्र बढ़ती है, बल्कि अनुभव, रिश्ते और जिंदगी को देखने का नजरिया भी हर किसी का बदल जाता है। भले ही उन्हें लग रहा हो कि आने वाले साल में भी वह पहले की तरह ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हर दिन, हर कोई अलग-अलग चीजें सीखता है। अगर आप अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसे बर्थडे शायरी भेजना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ प्यार भरे, अच्छे और फनी बर्थडे शायरी लेकर आए हैं।
1- दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है,
इसमें हर लम्हा अपनेपन का एहसास होता है।
जन्मदिन पर दुआ है मेरी बस इतनी,
तेरी हर सुबह खुशियों से भरी हो दोस्ती जितनी।
जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त!

2- वक्त बदला, साल बदले, पर दोस्ती वही रही,
हर खुशी, हर ग़म में तेरी कमी नहीं रही।
आज तेरे जन्मदिन पर दुआ बस यही है,
तेरी हर सुबह मुस्कान से भरी ही भरी रहे।
3- दोस्ती का रिश्ता किसी तोहफे से कम नहीं,
हर मोड़ पर साथ मिले, ऐसा नसीब हर किसी को नहीं।
जन्मदिन पर दुआ है बस इतनी सी दोस्त,
तेरी हर मुस्कान बनी रहे मेरी खुशी की वजह रोज़।
4- जन्मदिन आया है मेरे यार का आज,
खुशियों से भर जाए उसकी हर एक आवाज़।
केक से ज्यादा मिठास तेरी बातों में है,
इसलिए दोस्ती हमारी सबसे खास है।
इसे भी पढ़ें- Spiritual Birthday Wishes In Hindi: धार्मिक अंदाज में अपनों को दीजिए जन्मदिन की बधाई, भेजें ये खूबसूरत मैसेज
5- उम्र बढ़ी है, पर शौक वही पुराने हैं,
आज भी चाय-समोसे के ही दीवाने हैं!
मोमबत्ती कम रखो, केक बड़ा करो,
बर्थडे है भाई, आज तो सीन सारा हिट करो!

6- दोस्ती नाम है सच्चे यार का,
जो हर हाल में साथ निभाए प्यार का।
आज खास दिन है, खुश रहो हर बार,
जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबसे प्यारे दोस्त यार।
7- दोस्ती वो नहीं जो वक्त के साथ खत्म हो जाए,
दोस्ती वो है जो हर जन्मदिन और गहरी हो जाए।
तू साथ रहे तो हर दिन त्योहार लगे,
तेरा हर जन्मदिन खुशियों की सौगात बन जाए।
8- दोस्ती की मिठास और केक की खुशबू,
तेरे जन्मदिन पर सब कुछ लगे है जादू।
जन्मदिन हो या जिंदगी का हर मोड़,
दोस्ती हमारी रहे हमेशा बेमिसाल और जोड़।
9- मेरे यार का बर्थडे आया है आज,
खुशियों ने पहन ली है नई आवाज।
केक से पहले हँसी कटेगी यार,
आज तो जश्न मनाएंगे बेशुमार!
इसे भी पढ़ें: Birthday Wishes for Best Friend in Hindi: अपने बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश करने के लिए भेजें ये खूबसूरत संदेश
10- मेरे यार का बर्थडे है, यादें बनेंगी,
आज की बातें कल कहानियां बनेंगी।
खुश रहना दोस्त, यही है दुआ,
तेरी यारी पर हमें हर दिन है नाज सदा।

11- केक कटा, खुशियां छाईं,
जन्मदिन की रौनक आई।
मीठी हो जिंदगी तेरी हर बार,
केक से भी ज्यादा, मेरे यार!
12- जो हर दर्द में बन जाए हिम्मत की जोश।
खुशियों से सजी रहे तेरी हर सुबह-शाम,
जन्मदिन हो मुबारक, मेरे दोस्त महान।
13- केक बड़ा हो, स्लाइड मोटा हो,
जन्मदिन तेरा सबसे हिट कोटा हो!
डायट आज छुट्टी पर जाए,
आज तो केक पूरा ही खाया जाए!

14- दोस्त का जन्मदिन आया है आज,
डायट बोली- आज मैं हूं नाराज!
केक कटा, पेट भरा, फोटो लगी,
उम्र बढ़ी है… पर अक्ल वहीं की वहीं अटकी!
15 - एक साल और बड़ा हुआ मेरा यार,
पर अक्ल अभी भी छुट्टी पर है बेचार!
फिक्र न कर, यही तो तेरी शान है,
बर्थडे है आज, पूरी दुनिया तेरा फैन है!
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।