
Happy Holi Celebration Wishes 2026: होली का पर्व इस साल 4 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों के इस पर्व का अहसास हर साल 10 दिन पहले ही आस-पास देखने को मिल जाता है। बाजारों में रंगों की ढेरियां सज जाती हैं, बच्चों की नजरें नई-नई पिचकारियों पर रहती हैं कि इस बार किस तरह की पिचकारी से होली खेली जाएगी। इस पर्व को खेलने के साथ-साथ खाने पीने का पर्व भी कहा जाता है। गुजिया, नमकीन और ठंडाई इस पर्व में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए होली को केवल रंगों खेल नहीं बल्कि रिश्तों की मिठास बढ़ाने का मौका भी कहा जाता है। आज के इस सोशल मीडिया के जमाने पर हर चीज सोशल मीडिया पर अपलोड होती है। चाहे मां गुजिया बना रही हो या लोग होली खेल रहे हों, हर तस्वीर के शाथ होली की शायरी डालकर लोग इसे ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए होली से जुड़े खास विशेज, शायरी और कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी तस्वीरों के साथ लगा सकते हैं या सीधे अपनो दोस्तों और परिवार को भी शेयर कर सकते हैं।
1- बुरा न मानो होली है,
रंगों की टोली है,
खुशियों की झोली है,
मुबारक आपको ये रंगों वाली होली है!

2- भर दो जीवन में मिठास तुम्हारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
गले मिलकर सबको अपनाओ,
होली बने सबसे न्यारी।
Happy Holi 2026
3- निकलो गलियों में बना कर टोली,
रंगों से भर दो सबकी झोली,
हंसी-मजाक और मस्ती की होली,
मुबारक हो आपको ये रंगों वाली होली!
4- ये रंग न छूटे कभी आपके रिश्तों से,
खुशियां न जाएं कभी आपके हिस्सों से,
हर दिन होली सा रंगीन रहे,
प्यार बरसे आपके अपनों के किस्सों से।
5- प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
अपनों के संग मनाओ होली प्यारी,
न रहे कोई दूर, न रहे कोई खफा,
हर दिल में बस जाए खुशियों की क्यारी।
6- हर रंग लगे आज सबसे रंगीला,
लाल, गुलाबी, पीला और नीला,
हंसी-ठिठोली, मस्ती की झोली,
आ गई देखो फिर से होली!

7- थोड़ा सा प्यार और ढेर सारी हंसी
थोड़ा सा रंग, थोड़ी सी मस्ती,
बुरा न मानो होली है…
आपको और आपके परिवार को हैप्पी वाली होली है!
8- अपनापन बना रहे हर हिस्से से,
ये रंग न छूटे कभी आपके रिश्तों से,
होली की ये प्यारी सौगात,
महके आपके जीवन हर हिस्से से।
Happy Holi 2026
9- न कोई टेंशन, न कोई झंझट,
आज रंगों से होगा हर दिल कनेक्ट,
मस्ती में झूमो, गाओ गाना,
होली है… बस खुशियां फैलाना!
10- नफरत की दीवारें तोड़ दो सारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
होली है… बस खुशियां बांटने की बारी!
11- लाल गुलाबी रंगों की बौछार,
जीवन में आए खुशियों की बहार,
बुरा न मानो होली है,
रंग दे आपको ये त्योहार!
Holi ki Hardik Shubhkamnaye

12- रंग उड़ रहे हैं आसमान में,
मुस्कान खिली है हर इंसान में,
त्योहार है ये दिलों को जोड़ने का,
होली है… खुशियां बांटने का!
13- ये रंग न छूटे कभी आपके रिश्तों से,
बंधन और मजबूत हो हर फेरे से,
हंसी-खुशी से सजे हर पल,
और दूर रहें सारे अंधेरे से।
14- मस्ती में झूमे हर एक हमजोली,
निकलो गलियों में बना कर टोली,
दिल से दिल के रंग मिलें,
खुशियों से भर जाए हर झोली!
Holi ki Hardik Shubhkamnaye
15- खुशियों से भरी हो आपकी हर बंदगी,
रंगों से भी रंगीन हो आपकी जिंदगी,
बुरा न मानो होली है,
यही है दिल से दुआ हमारी सच्ची!

16- भूल जाओ सारी बातें अनबोली,
निकलो गलियों में बना कर टोली,
गले मिलो और प्यार लुटाओ,
ऐसी हो सबकी इस बार होली!
Happy Holi 2026
यहां भी पढ़ें: Holi Date 2026: 3 या 4 मार्च, कब है होली? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त समेत पर्व से जुड़ी अन्य बातें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।