-1773998162613.webp)
Heart Touching Eid-Ul-Fitr Wishes 2026: ईद आते ही चारों ओर खुशियों का माहौल देखने को मिलता है। इस्लाम धर्म में ईद एक जरूरी त्योहार है। जब रमजान का पाक महीना पूरा होता है तो ईद मनाई जाती है। इस दिन लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। हालांकि, आज इस डिजिटल जमाने में लोग ईद की मुबारकबाद मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए ही दे देते हैं।
अगर आप भी अपनों को कुछ खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार विशेज लेकर आए हैं। आज इन विशेज के जरिए अपनों को ईद मुबारक कह सकते हैं।
1- अल्लाह की करते हैं तहे दिल से इबादत
दुश्मन हो या दोस्त रखे सभी को सलामत
कुबूल फरमाय से शायरी का नजराना
ईदी चाहिए तो घर जरूर आना
ईद मुबारक 2026
2- रात को नया चांद मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलन्दी मुबारक
और आपको
ईद मुबारक 2026
यह भी पढ़ें- ईद के मौके पर हो रहा है शायराना मिजाज तो दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत शायरी
-1773997610821.jpg)
3- चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी
हर दिल में खुशियों की सेहरी
दुआ है रब से बस इतनी हमारी
आपकी हर ईद हो सबसे सुनहरी
ईद मुबारक 2026
4- मोहब्बत की खुशबू से महके जहां
रिश्तों में घुल जाए मीठा सा गुमान
रब की रहमत बरसे हर पल आप पर
मुबारक हो आपको ये प्यारी सी ईद की शाम
ईद मुबारक 2026
5- हर तरफ हो खुशियों की बहार
हर दिल में हो सिर्फ प्यार ही प्यार
ईद का दिन लाए खुशियां हजार
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक बार-बार
ईद मुबारक 2026
यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा के खास मौके पर इन मैसेज के जरिए अपनों को दीजिए मुबारकबाद
-1773997680814.jpg)
6- जन्नत से नजराना भेजा है
खुशियों का खजाना भेजा है
कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है
मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है
ईद मुबारक 2026
7- चांद को चांदनी मुबारक हो
फलक को सितारे मुबारक हो
सितारों को बुलंदी मुबारक हो
आप सभी को हमारी तरफ से
ईद मुबारक हो
ईद मुबारक 2026
-1773997739940.jpg)
8- हर गम भूल जाएं आप
यही तमन्ना है ईद पर
खुशियां ही खुशियां दामन में भर जाएं
खुशनुमा बने हर पल
ईद मुबारक 2026
9- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको
ईद मुबारक 2026
यह भी पढ़ें- Eid Mubarak Wishes & Quotes in Hindi: ईद पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश
10- आगाज ईद है अंजाम ईद है
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है
जिसने भी रखे रोजे उन सब के लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
ईद मुबारक 2026
-1773997858580.jpg)
11- ईद का त्योहार आया है
खुशियां अपने साथ लेकर आया है
खुदा ने दुनिया को महकाया है
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है
ईद मुबारक 2026
12- ईद की मिठास और खुशियों का पैगाम
आपकी जिंदगी में हमेशा बनी रहे हर शाम
ईद मुबारक 2026
13- चांद नजर आया, खुशियां आईं
दिलों में नई रोशनी छाई
अल्लाह से दुआ है हमेशा खुश रहें आप
ईद आपके लिए ढेरों खुशियां लाई
ईद मुबारक 2026
यह भी पढ़ें- Eid Wishes: ईद पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं, दिलाएं पास होने का एहसास
14- ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां
ईद है खुदा का एक नायाब तोहफा
जिंदगी में बनी रहें खुशियां ही खुशियां
ईद मुबारक 2026
-1773998005078.jpg)
15- ईद का चांद मुस्कुरा रहा है
हर घर में उजाला छा रहा है
आपके दामन में भी खुशियां ही खुशियां हों
रब से यही दिल दुआ कर रहा है
ईद मुबारक 2026
16- ईद सिर्फ त्योहार नहीं
ये मोहब्बत का ऐलान है
कि इंसानियत अब भी
इस दुनिया की सबसे बड़ी पहचान है
ईद मुबारक 2026
तो अगर आप भी अपनों को ईद की मुबारकबाद देना चाहती हैं तो ये मैसेज, कोट्स और विशेज भेज सकती हैं। ये उनके दिल को छू जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।