
Shab-E-Barat Mubarak 2026: शब-ए-बारात इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात होती है। इस मुबारक रात में लोग रब से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। साथ ही आने वाले साल के लिए खुशहाली की दुआ करते हैं। इस साल शब-ए-बरात 3 फरवरी से शुरू हो रही है, जाे कि 4 फरवरी तक चलेगी। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शब-ए-बारात की मुबारकबाद दे सकती हैं।
साथ ही उनकी सलामती की दुआ कीजिए। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और दिल छू लेने वाली शायरियां लेकर आए हैं। इनके जरिए आप अपनों को बेहद खास अंदाज में शब-ए-बारात की मुबारकबाद दे सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1770028957623.jpg)
1- शब-ए-बरात का ये प्यारा मौका,
अल्लाह से रहमतें पाने का मौका,
दुआ है आपके सारे गुनाह माफ हों,
आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।
शब-ए-बारात की मुबारकबाद!
यह भी पढ़ें- शब-ए-बारात पर बना रहे हैं हलवा तो इन बातों का रखें ध्यान, स्वाद आएगा एक नंबर
2- रहमतों की आई है रात
दुआ है आप सदा रहें आबाद
दुआ में रखना हमें भी याद
मुबारक हो आपको शब-ए-बारात!
-1770029043152.jpg)
3- रात को नया चांद मुबारक हो,
चांद को चांदनी मुबारक हो,
फलक को सितारे मुबारक हो,
सितारों को बुलंदी मुबारक हो,
आपको हमारी तरफ से,
शब-ए-बारात मुबारक हो!
4- शब-ए-बरात आई है,
रोशन जहां हो गया,
रहमतों से आज फिर,
हर घर गुलशन हो गया।
शब-ए-बारात मुबारक!
5- मांग ले अल्लाह से अपनी हर खुशी,
आज की रात ही है तौबा की घड़ी।
शब-ए-बारात मुबारक!
-1770029161313.jpg)
6- रात है पाक,
रहमतों की बारिश होगी,
जो करेगा तौबा,
उसकी किस्मत संवर जाएगी।
मुबारक हो आपको शब-ए-बारात!
यह भी पढ़ें- Shab-e-Barat ki Namaz: रहमत वाली रात है शब-ए-बारात, इस्लाम में इबादत करने की क्या है अहमियत?
7- किस्मत बदल जाएगी, जरा दिल से दुआ करो,
दुनिया भी हिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो,
दिन रात में एक लम्हा कबूलियत की घड़ी है,
मंजिल भी मिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो।
शब-ए-बरात मुबारक!
-1770029238799.jpg)
8- तौबा कर ले,
इस रात को न गंवा देना,
माफी की ये घड़ी,
फिर लौटकर न आना
शब-ए-बारात मुबारक!
9- दुआओं की महफिल सजी है,
रहमत की बारिश हुई है,
खुदा से तौबा कर लो दोस्तों,
ये शब-ए-बारात की घड़ी है।
शब-ए-बरात मुबारक 2026!
10- तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन कि,
आमीन कहने से पहले ही,
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
मुबारक हो आपको शब-ए-बरात 2026!
-1770029309730.jpg)
11- रिश्तों में मोहब्बत बनी रहे,
हर जुबां पर दुआ सजी रहे,
अल्लाह से यही गुजारिश है,
हर इंसान के दिल में रहमत बनी रहे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।