herzindagi
shab e barat ki dua prayer during magfirat lailatul qadr namaz

Shab-e-Barat ki Dua 2026: इबादत वाली रात! इन दुआओं से खुलेंगे आपकी तरक्की और मगफिरत के दरवाजे, यहां पढ़ें खास अजकार जो बदल देंगे आपकी किस्मत

Shab-e-Barat ki Namaz 2026: शब-ए-बारात में दुआ आप अपने मां-बाप के लिए, मरहूम रिश्तेदारों के लिए, पूरे उम्मत-ए-मुस्लिमीन के लिए और जरूरतमंद लोगों के लिए कर सकते हैं। यह रात दुआओं की रात मानी जाती है, जिसमें अल्लाह हर किसी की दुआ सुनते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 18:03 IST

Shab-e-Barat ki Namaz 2026: शब-ए-बारात और शब-ए-कद्र दो अलग-अलग रातें हैं। इसमें शब-ए-बारात शाबान महीने की 15वीं रात को मनाया जाता है। शब-ए-बारात इस्लाम धर्म की रहमतों वाली रात माना जाता है। यहां बारात का अर्थ शादी से नहीं है। बारात का मतलब होता है नजात, यानी गुनाहों से माफी और जहन्नम से छुटकारा। इसलिए, इस दिन लोग दुआएं मांगते हैं। कई लोग इसे इस रात को माफी की रात भी कहते हैं। इस्लामी मान्यता में कहा जाता है कि जो भी इस रात अल्लाह तआला से दिल से दुआ करता है, वह अपने बंदों पर खास रहमत फरमाते हैं। इस रात अल्लाह अपने बंदों की दुआएं खास तौर पर कबूल करता है। इतना ही नहीं उनके गुनाहों की माफी के दरवाजे भी खुले होते हैं। शब-ए-बारात का असली मकसद केवल एक रस्म नहीं, बल्कि अपने गुनाहों पर शर्मिंदा होना भी होता है। अगर आप अपने परिवार और अपनों के लिए दुआ करना चाहते हैं, अपने गुनाहों की माफी लेना चाहते हैं, तो अल्लाह के सामने इन दुआओं से इबादत कर सकते हैं।

शब-ए-बारात की दुआ (Shab-e-Barat Ki Dua)

تُو بہت رحم کرنے والا اور ماف کرنے والا ہے۔ 1
ہمارے ماں باپ، خاندان اور پوری امتِ مسلمین کی مغفرت فرما۔
بیماروں کو شفا، پریشان لوگوں کو راحت اور بھٹکے ہوئے لوگوں کو صحیح راستہ عطا کر۔
ہمارے دلوں کو پاک صاف کر دے اور ہمیں نیک راہ پر چلا۔
آمین۔

इसका मतलब होता है…
ऐ अल्लाह!
तू बहुत रहम करने वाला और माफ करने वाला है।
हमारे मां-बाप, परिवार और पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमीन की मगफिरत फरमा।
बीमारों को शिफा, परेशान लोगों को राहत और भटके हुओं को सही रास्ता अता कर।
हमारे दिलों को पाक साफ कर दे और हमें नेक राह पर चला।
आमीन।

Shab-e-Barat Ki Dua

اے اللہ! بیماروں کو شفا، پریشان لوگوں کو راحت اور گنہگاروں کو ہدایت عطا کر۔ آمین۔2
इसका मतलब होता है…
ऐ अल्लाह!
बीमारों को शिफा,
परेशान लोगों को राहत
और गुनहगारों को हिदायत अता कर।
आमीन।

 

3- اے اللہ!
تُو گناہوں کو معاف کرنے والا اور رحمت کرنے والا ہے۔
اس برکت والی رات کے صدقے
ہمارے تمام چھوٹے بڑے، جانے انجانے گناہ معاف فرما۔
ہمارے دلوں کو پاک کر دے۔

इसका मतलब होता है…

ऐ अल्लाह!
तू गुनाहों को माफ करने वाला और रहम करने वाला है।
इस बरकत वाली रात के सदके
हमारे तमाम छोटे-बड़े, जाने-अनजाने गुनाह माफ फरमा।
हमारे दिलों को पाक कर दे।

लैलत उल कद्र की दुआ (Lailatul Qadr Ki Dua)

4- اے اللہ!
تُو بہت معاف کرنے والا ہے اور معافی کو پسند کرتا ہے،
اس لیے ہمیں معاف فرما۔
اس برکت والی رات میں ہماری دعاؤں کو قبول فرما۔
ہمارے دلوں کو ایمان سے بھر دے اور ہمیں صبر و شکر عطا فرما۔
ہمیں دنیا اور آخرت دونوں میں کامیابی نصیب فرما۔
آمین۔
इसका मतलब है

ऐ अल्लाह!
तू बहुत माफ करने वाला है और माफी को पसंद करता है,
इसलिए हमें माफ फरमा।
इस बरकत वाली रात में हमारी दुआओं को कुबूल कर।
हमारे दिलों को ईमान से भर दे और हमें सब्र व शुक्र अता कर।
हमें दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाबी नसीब फरमा।
आमीन।

Lailatul Qadr Ki Dua in Hindi

5- اے اللہ!
تُو معاف کرنے والا ہے اور معافی کو پسند کرتا ہے۔
اس مبارک رات میں ہمارے سارے گناہ معاف فرما۔
ہمیں اپنی رحمت، ہدایت اور برکت عطا فرما۔
آمین۔

इसका मतलब है..

ऐ अल्लाह!
तू माफ करने वाला है और माफी को पसंद करता है।
इस मुबारक रात में हमारे सारे गुनाह माफ फरमा।
हमें अपनी रहमत, हिदायत और बरकत अता कर।
आमीन।

 

6- اے اللہ!
اس برکت والی رات میں ہماری دعا قبول فرما۔
ہمارے دلوں کو ایمان سے روشن کر دے۔
ہمیں دنیا اور آخرت کی بھلائی عطا فرما۔
آمین۔

इसका मतलब है...
ऐ अल्लाह!
इस बरकत वाली रात में हमारी दुआ कुबूल फरमा।
हमारे दिलों को ईमान से रोशन कर दे।
हमें दुनिया और आखिरत की भलाई अता कर।
आमीन।

मगफिरत की दुआ (Maghfirat Ki Dua)

7- اے اللہ!
ہم نے جان بوجھ کر اور انجانے میں جو بھی گناہ کیے ہیں،
تُو اپنی رحمت سے انہیں معاف فرما۔
ہمارے دلوں کو توبہ کی سچائی عطا فرما
ہمیں نیک بندوں میں شامل فرما
اور آخرت میں اپنی رحمت کے سائے میں جگہ عطا فرما۔
آمین۔

इसका मतलब है..

ऐ अल्लाह!
हमने जान-बूझकर और अनजाने में जो भी गुनाह किए हैं,
तू अपनी रहमत से उन्हें माफ फरमा।
हमारे दिलों को तौबा की सच्चाई अता कर
हमें नेक बंदों में शामिल कर
और आखिरत में अपनी रहमत के साए में जगह अता कर।
आमीन।

Maghfirat Ki Dua

8- اے اللہ!
ہمارے چھوٹے بڑے، جانے انجانے گناہ معاف فرما۔
ہمیں سچی توبہ اور نیک راستے پر چلنے کی توفیق دے۔
اپنی رحمت سے ہمیں دنیا اور آخرت میں بچا لے۔
آمین۔

इसका मतलब है...
ऐ अल्लाह!
हमारे छोटे-बड़े, जाने-अनजाने गुनाह माफ फरमा।
हमें सच्ची तौबा और नेक रास्ते पर चलने की तौफीक दे।
अपनी रहमत से हमें दुनिया और आखिरत में बचा ले।
आमीन।

 इसे भी पढ़ें- Shab-E-Barat Mubarak 2026: 'गुनाहों से तौबा का मौका मिला है', इन खूबसूरत शायरी से दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

9- اے اللہ!
جو غلطی ہم سے جان بوجھ کر یا انجانے میں ہوئی ہو،
تُو اپنی کرم کی نگاہ سے اسے معاف فرما۔
ہمیں سچائی اور نیکی کی راہ پر قائم رکھ۔
آمین۔

इसका मतलब है..

ऐ अल्लाह!
जो गलती हमसे जान-बूझकर या अनजाने में हुई हो,
तू अपनी करम की निगाह से उसे माफ फरमा।
हमें सच्चाई और नेकी की राह पर कायम रख।
आमीन।

10- अल्लाहुम्मा इन्नका अफुव्वुन तुहिब्बल अफवा फअफ़ू अन्नी

इसका अर्थ है...

ऐ अल्लाह! बेशक तू माफ करने वाला है और माफी को पसंद करता है, इसलिए मुझे माफ कर दे।

11- या अल्लाह, आज की रात तू अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है, मेरे और मेरे परिवार के तमाम छोटे-बड़े गुनाह माफ फरमा।

12- या अल्लाह, जो दुनिया से रुखसत हो चुके हैं, उनकी कब्र को रोशन कर और उन्हें जन्नत अता फरमा।

एक हाथ ऊपर और एक हाथ कमर । इतना ही नहीं पैरों की थाप भी ऐसी रहेगी, जहां डांस किया जा रहा है। इस इयरिंग को पूरी तरह से नगों से कवर किया गया है। अगर किसी का ध्यान आपके कानों पर जाएगा, तो ऐसा लगेगा जैसे कोई छोटा सा कलाकार सच में कथक कर रहा हो।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या शब-ए-बरात और शब-ए-कद्र एक ही हैं?
नहीं, ये दोनों अलग-अलग रातें हैं। 
क्या शब-ए-बारात की रात पूरी रात जागना अनिवार्य है?
नहीं, यह अनिवार्य (Farz) नहीं है। अगर कोई शख्स थका हुआ है या बीमार है, तो वह उतनी ही इबादत करे जितनी उसकी हिम्मत हो। 
शब-ए-बरात क्या है?
'शब' का अर्थ है रात और 'बरात' का अर्थ है बरी होना (छुटकारा पाना)। इस दिन लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और दुआ करते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।