
Holi Celebration Quotes 2026: होली का त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है बल्कि गिले-शिकावों को मिटाने का भी अवसर होता है। इस साल यह त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग हम अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर खुशियों को साझा करते हैं। अगर आप भी होली के पर्व पर अपनों को भेजने के लिए दिल को छूने वाले कोट्स सर्च कर रही हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपके कुछ बेहतरीन कोट्स और शुभकामनाएं लेकर आएं है, जिसे भेजकर आप अपनों की होली को और भी यादगार बना सकते हैं।
नफरत की होलिका जले और प्यार का गुलाल उड़े,
दुआ है कि इस होली आपके जीवन पर भरे खुशियों का रंग
होली की बहुत-बहुत बधाई 2026

रंगों का त्योहार है, खुशियों की बौछार है,
मुबारक हो आपको होली, इसमें भरा अपार प्यार है।
हैप्पी होली 2026
दिल से निकली है दुआ, हर रंग आपके जीवन को संवारे,
होली की ये मस्ती, आपके घर में खुशियां बिखेरे।
हैप्पी होली 2026

रिश्तों में प्यार का गुलाल हो, चेहरे पर मुस्कान रहे,
आपकी होली सबसे निराली और सबसे महान रहे।
यादों के रंगों से सजे आपकी जिंदगी की हर शाम,
मुबारक हो आपको होली का ये प्यारा सा पैगाम।
हैप्पी होली- 2026

गुलाल का टीका और अपनों का साथ हो,
खुशियों की होली और प्यार की बरसात हो।
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 2026
मिट्टी की खुशबू और गुलाल की लाली हो,
आपकी हर शाम दिवाली और हर सुबह होली हो।
हैप्पी होली 2026

पुरानी शिकायतें मिटाकर गले लग जाने का दिन है,
होली का यह पर्व, खुशियों में खो जाने का दिन है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
निकलो गलियों में बना कर टोली,
भीगा दो आज हर एक की चोली,
न कोई छोटा, न कोई बड़ा होगा आज,
सबको गले लगा कर कहो
हैप्पी होली-2026

रंगों की धूम और गुलाल की फुहार,
सूरज की किरणें और खुशियों की बहार,
चन्दन की खुशबू और रेशम का हार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
फागुन का महीना और हवा में मस्ती,
रंगों से भरी है हमारी ये छोटी सी बस्ती,
दिल से निकले दुआ कि आप हमेशा मुस्कुराएं,
होली के रंगों जैसी आपकी जिंदगी महक जाए।
हैप्पी होली 2026

गुलाल की लाली और वो पानी की बौछार,
मिठाइयों की मिठास और अपनों का प्यार,
गमों को भूलकर गले लग जाओ यार,
यही है होली का असली उपहार।
हैप्पी होली
खुदा करें हर दिन चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर न हो आपके चेहरे से मुस्कान,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बनकर आए।
मुबारक हो होली का त्योहार

रंगों से भी रंगीन हो जिंदगी आपकी,
चांद सितारों से भी ऊंची हो बंदगी आपकी,
कोई भी दुख छू न पाए कभी आपको,
खुशियों से भरी रहे हर होली आपकी।
होली की हार्दिक बधाई 2026
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको खुशियों भरी होली।
हैप्पी होली 2026

सपनों की दुनिया और अपनों का साथ,
हाथों में गुलाल और खुशियों की बात,
सज जाए आपकी महफिल रंगों के संग,
होली मनाएं खुशियों में रम के।
हैप्पी होली 2026
यह भी पढ़ें- Holi Wishes & Quotes In Hindi: इन खूबसूरत बधाई संदेश और शुभकामनाएं के जरिए अपनों को दीजिए होली की बधाई
होली के खास मौके पर इन कोट्स और शुभकामनाओं को भेजकर बधाई दे सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।