Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:51 PM IST HZ Awards 2026
Eid Mubarak

Eid Mubarak 2026 Shayari & Quotes: खुशियों वाली ईद और प्यार भरा पैगाम, इन शायरियों के साथ मनाएं ईद का त्योहार

Eid-ul-Fitr Mubarak 2026: ईद का त्योहार आते ही हर तरफ रौनक देखने को मिलती है। लोग एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। साथ ही मिठाई खिलाते हैं। आप इन शायरियों को भेजकर ईद को और खास बना सकते हैं। साथ ही इस दिन खुशियां बांट सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 08:48 IST

हर ख्वाहिश हो मंजूर आपकी, मिले वो खुशियां जो है हक आपकी, चांद की चांदनी जैसा रोशन हो मुकद्दर आपका.... ईद का त्योहार इस बार 21 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद देगा और मिठाईयों को खिलाएगा। इस बार आप अपने इस त्योहार को खास बनाने के लिए दोस्त और खास मेहमानों को ईद की शायरियां भेज सकती हैं, जिससे आपका ये दिन और भी खास हो जाएगा। साथ ही आप लोगों के चेहरे पर खुशियां बिखेर पाएंगे। आइए बताते हैं किस तरह की शायरियों को आप भेजकर इस दिन की रौनक और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

ईद मुबारक शायरी (Eid Mubarak Shayari 2026)

1 - 2026-03-20T134919.671

1. ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब वो देखें तुझे बाहर आकर,
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना
आप सभी को ईद मुबारक 2026

2. अल्लाह आपको ईद की सारी खुशियां अता करे,
आपकी हर दुआ कुबूल हो और दामन खुशियों से भरा रहे
Eid Mubarak 2026

3. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद
आप सभी को ईद मुबारक 2026

4. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो
Eid Mubarak 2026

ईद की शुभकामनाएं सन्देश (Eid ki Shubhkamnaye)

2 - 2026-03-20T134916.280

5. समुद्र को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक, और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
आप सभी को ईद मुबारक 2026

6. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद
Eid Mubarak 2026

यह भी पढ़ें- Eid ul-Fitr Kab Hai 2026: 20 या 21 भारत में कब है ईद-उल-फितर, तारीख में क्यों होता है बदलाव?

7. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है इस ईद वो सब मिल जाए आपको
आप सभी को ईद मुबारक 2026

8. नजरों से दूर सही पर दिल के पास है,
हमें आपकी दोस्ती का एहसास है,
खुदा से मांगते हैं हम बस यही दुआ, कि आपकी हर ईद रहे बेहद खास
Eid Mubarak 2026

ईद-उल-फितर मुबारक कोट्स (Eid ul Fitr Mubarak 2026)

3 - 2026-03-20T134912.492

9. दिए जलते और जगमगाते रहें,
हम आपको याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,
आप ईद के दीये की तरह मुस्कुराते रहें
आप सभी को ईद मुबारक 2026

10. आगाज-ए-ईद है, खुशियों की फिजा है,
हर दिल में मोहब्बत और लबों पर दुआ है
Eid Mubarak 2026

11. दिलों में प्यार और नफरत का खात्मा हो,
इस ईद खुदा की रहमत का हर तरफ साया हो
आप सभी को ईद मुबारक 2026

12. चांद की चांदनी और तारों की बारात,
मुबारक हो आपको खुशियों की ये सौगात
Eid Mubarak 2026

ईद मुबारक इमेज (Eid Mubarak Image 2026)

4 - 2026-03-20T134921.499

13. सूरज की किरणें, तारों की बहार,
चांद की चांदनी और अपनों का प्यार
हर घड़ी हो खुशहाल, मुबारक हो आपको ईद का त्यौहार
Eid Mubarak 2026

5 - 2026-03-20T134925.081

14. गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का दिन है आया,
देखो आसमां में खुशियों का चांद है छाया
आप सभी को ईद मुबारक 2026

6 (46)

15. मीठी सेवइयों की तरह आपकी जिंदगी में भी मिठास बनी रहे,
अल्लाह की मेहरबानी आप पर हमेशा रहे
Eid Mubarak 2026

7 (16)

16. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है इस ईद वो मिल जाए आपको
आप सभी को ईद मुबारक 2026

8 (9)

17. शिकवे मिटाकर गले मिलने का दिन है,
शियां बांटने और मुस्कराने का दिन है
Eid Mubarak 2026

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।