
16 फरवरी 2026 आज सोमवार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। श्रवण का अर्थ है सुनना । इसके स्वामी चंद्रमा हैं और देवता भगवान विष्णु हैं। यह नक्षत्र ज्ञान, शिक्षा और सुनने की कला का प्रतीक है। सबसे विशेष बात यह है कि सोमवार और श्रवण नक्षत्र के संयोग से आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला और कार्यों में निश्चित सफलता दिलाने वाला माना जाता है। चतुर्दशी और सोमवार का मिलना, ऊपर से सर्वार्थ सिद्धि योग का होना, आज के दिन को शिव कृपा और कार्य सिद्धि के लिए बहुत शक्तिशाली बनाता है।
चतुर्दशी तिथि मासिक शिवरात्रि के समान फल देती है। आज भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है और चंद्रमा जो की मन का कारक है वो मजबूत होता है। श्रवण नक्षत्र में भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का श्रवण बहुत पुण्यदायी है। सर्वार्थ सिद्धि योग में यदि आप कोई नया कार्य, मंत्र जाप या खरीदारी करते हैं, तो वह अक्षय फल देता है।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 06:45 बजे से 08:10 बजे तक |
| काल | 08:10 बजे से 09:35 बजे तक |
| शुभ | 09:35 बजे से 11:00 बजे तक |
| रोग | 11:00 बजे से 12:25 बजे तक |
| उद्वेग | 12:25 बजे से 01:50 बजे तक |
| चल | 01:50 बजे से 03:15 बजे तक |
| लाभ | 03:15 बजे से 04:40 बजे तक |
| अमृत | 04:40 बजे से 06:05 बजे तक |

रात के चौघड़िया समय
| मुहूर्त का नाम | समय |
| चल | 06:05 बजे से 07:40 बजे तक |
| रोग | 07:40 बजे से 09:15 बजे तक |
| काल | 09:15 बजे से 10:50 बजे तक |
| लाभ | 10:50 बजे से 12:25 बजे तक |
| उद्वेग | 12:25 बजे से 02:00 बजे तक |
| शुभ | 02:00 बजे से 03:35 बजे तक |
| अमृत | 03:35 बजे से 05:10 बजे तक |
| चल | 05:10 बजे से 06:45 बजे तक |
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूर साझा करें। ऐसी ही दैनिक चौघड़िया और ज्योतिष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें HeiZindagi से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।