Mon Feb 16, 2026 | Updated 08:36 AM IST
aaj ka panchang 16 february 2026

Aaj Ka Panchang 16 February 2026: शिव और विष्णु कृपा का अद्भुत दिन, आज के पंचांग समेत सर्वार्थ सिद्धि योग का समय और सोमवार के अचूक उपाय जानिए

16 फरवरी 2026 को चतुर्दशी तिथि और श्रवण नक्षत्र के साथ सोमवार का शुभ संयोग है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो सभी कार्यों में सफलता दिलाता है। महाशिवरात्रि के अगले दिन पारण और शिव पूजा का विशेष महत्व है। चंद्रमा मकर राशि में संचार करेगा। छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने आज का पंचांग और उपाय बताए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 07:05 IST

आज सोमवार, 16 फरवरी 2026 का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी है। पंचांग गणना के अनुसार, आज चतुर्दशी तिथि है । आज आकाश मंडल में श्रवण नक्षत्र  का प्रभाव रहेगा। श्रवण नक्षत्र के स्वामी  चंद्रमा हैं और देवता भगवान विष्णु हैं। सोमवार  और श्रवण   का यह संयोग मन की शांति के लिए श्रेष्ठ है। सबसे खास बात यह है कि आज  सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। श्रवण नक्षत्र और सोमवार का मिलन इस योग को बनाता है, जिसमें किए गए सभी कार्य सफल होते हैं। आज महाशिवरात्रि के अगले दिन का पारण और शिव पूजा का विशेष महत्व बना रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

Aaj Ka Panchang 16 February

आज का पंचांग – 16 फरवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
चतुर्दशी (शाम 05:36बजे तक) श्रवण  सोमवार वरीयान शकुनि

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 16 फरवरी 2026

प्रहर   समय
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त शाम 05 बजकर 06 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 16 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 01 बजकर 47 मिनट तक
विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 16 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल  सुबह 08 बजकर 08 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक
यमगंड सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
गुलिक काल  दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक

सोमवार को राहु काल सुबह 08:00 बजे से 9:30 बजे के बीच होता है। हालांकि, आज सर्वार्थ सिद्धि योग है जो राहु काल के दोष को कम करता है, फिर भी इस समय यात्रा टालें।

आज के खास दिन का महत्व: चतुर्दशी, श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग

आज चतुर्दशी तिथि है जो की शिव पूजा के लिए विशेष है आज महाशिवरात्रि के ठीक बाद की चतुर्दशी बहुत महत्वपूर्ण होती है। आज शाम तक चतुर्दशी रहेगी, इसलिए भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का क्रम आज भी जारी रखें। शाम के बाद अमावस्या लगेगी, जो पितृ कार्यों की तैयारी के लिए है। आज श्रवण नक्षत्र जो भगवन विष्णु का नक्षत्र है श्रवण का प्रतीक कान है। यह नक्षत्र सुनने और सीखने का है। इसके देवता भगवान विष्णु हैं। आज के दिन कोई भी नई विद्या सीखना, धार्मिक प्रवचन सुनना या वाहन खरीदना बहुत शुभ होता है। श्रवण नक्षत्र माता-पिता की सेवा का भी प्रतीक है आज सर्वार्थ सिद्धि योग में सोमवार को श्रवण नक्षत्र होने से यह महायोग बना है। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे जैसे प्रॉपर्टी खरीदना, जॉब ज्वाइन करना, निवेश करना उसमें सफलता निश्चित है।

श्रवण नक्षत्र और सोमवार का संयोग

श्रवण नक्षत्र और सोमवार का संयोग आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। सोमवार भगवान शिव का दिन है और चंद्रमा मन का कारक होता है, जबकि श्रवण नक्षत्र साधना, अनुशासन और ज्ञान ग्रहण करने से जुड़ा है। जब ये दोनों साथ आते हैं तो मंत्रजाप, व्रत और शिव पूजा का फल सामान्य से अधिक माना जाता है। यह संयोग मानसिक शांति, पारिवारिक संतुलन और सकारात्मक संकल्प के लिए अनुकूल माना जाता है, हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और कर्म पर निर्भर करता है।

Aaj Ka Panchang 16 Feb

आज का विशेष उपाय

  • सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें और कम से कम 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करें।
  • यदि मानसिक अशांति अधिक हो तो महामृत्युंजय मंत्र की एक माला अवश्य करें।
  • आज शिवलिंग पर तीन या पांच बेलपत्र चढ़ाएं, ध्यान रहे कि पत्ते साबुत हों और उल्टे न हों।
  • शाम के समय दीपक जलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और मन ही मन शांति का संकल्प लें।
  • आज के दिन सफेद वस्त्र पहनना और किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु चावल, दूध या चीनी दान करना भी शुभ माना जाता है।


हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;