
वास्तव में कई बार हमारे आस-पास ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि हमारा देश कितना सुरक्षित है। एक ऐसी ही घटना सामने आई जब 8 दिसंबर, सोमवार को गुवाहाटी में आयोजित अमेरिकी सिंगर पोस्ट मेलोन के कॉन्सर्ट के दौरान दो महिलाओं के साथ बिना छेड़छाड़ की गई। महिला ने इस बात का आरोप लगाया कि उसके और उसकी दोस्त के साथ कॉन्सर्ट के दौरान छेड़छाड़ हुई और गलत तरीके से छुआ गया। दरअसल इस घटना का पता तब चला जब एक ट्रेवल ब्लॉगर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर यह वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं। इस घटना ने देश ही नहीं विदेश की महिलाओं की सुरक्षा को भी परे रख दिया है। वीडियो में, घटना के बारे में बताने देने वाली महिला ने बताया कि भीड़ वाली जगह पर प्रवेश करने के कुछ ही मिनटों के भीतर, उन्हें और उनकी सहेली को गलत तरीके से छुआ गया। उन्हें कॉन्सर्ट छोड़कर बाहर आना पड़ा। यह घटना कॉन्सर्ट शुरू होने के मुश्किल से 10 मिनट के भीतर ही हुई। अगर हमारे देश में विदेश से आई महिलाएं भी सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं, तो न जाने क्यों हम आजाद देश का परचम लहराते हैं।
खुद को साउथ ईस्ट एशिया में बैकपैकिंग करने वाली ट्रैवल व्लॉगर बताने वाली महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में साफ़ दिखाया गया है कि कैसे विदेश से आई महिला कॉन्सर्ट का आनंद उठाने आई और उसके साथ बदसलूकी की गई। अपनी तरफ बढ़ती भीड़ और लोगों के उन्हें गलत तरीके से छूने की वजह से महिला को बीच में भी शो छोड़कर भागना पड़ा।
View this post on Instagram
महिला ने इस बात पर जोर दिया कि इस घटना को सामान्य धक्का-मुक्की कहकर नाकारा नहीं जा सकता है बल्कि यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं सुरक्षा में कमी को दिखाती है। हालांकि महिला ने यह भी कहा कि भले ही कुछ लोगों के ऐसे व्यवहार से डर का माहौल बन गया, लेकिन कुल मिलाकर गुवाहाटी के लोगों का व्यवहार अच्छा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को गुवाहाटी की खराब छवि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, वो जहां रुकी हैं वहां के लोगों का व्यवहार अच्छा था।
इसे जरूर पढ़ें: काट दिया सिर और हाथ, बिना कपड़ों के फेंक दिया नाले में, पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के खिलाफ हुए ये 5 मामले दिखाते हैं Women Safety का असली रूप
यह घटना तब सामने आई जब दो महिलाओं ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भीड़ में प्रवेश करने के कुछ ही मिनटों बाद उनके साथ गलत व्यवहार हुआ।

विडंबना यह है कि हमारे देश में आज भी महिलाओं को सबसे ज्यादा डर उसी स्थान पर लगता है जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। आज भी कुछ लोग लोग सोचते हैं कि भीड़ में तो ऐसा हो ही जाता है, लेकिन यह सोच ही किसी अपराध से कम नहीं है। अगर हर बार महिलाओं को खुद की सुरक्षा के लिए मंच, मैदान या स्टेडियम छोड़कर पीछे हटना पड़े तो फिर ऐसे आयोजनों का मतलब ही क्या है?

कॉन्सर्ट में मौजूद ज्यादातर लोगों का व्यवहार सामान्य था महिला ने स्वयं भी इंस्टा पोस्ट पर यह बताया है। इसका मतलब साफ है कि समस्या भीड़ नहीं बल्कि भीड़ में छिपी गलत मानसिकता ही थी। भीड़ में मौजूद कई अराजक तथ्यों की यह सोच होती है कि इतनी भीड़ में भला कौन ये जान पाएगा की किसने क्या गलत व्यवहार किया है। दरअसल यही मानसिकता है जो भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा पर सवाल उठाती है। जब तक हमारा समाज इन सोचों को चुनौती नहीं देगा, तब तक महिलाएं खुद को असुरक्षित ही महसूस करेंगी। चाहे वह कोई लाइव कॉन्सर्ट हो, राह चलते हुए भीड़ वाली जगहें हों, बस, ट्रेन या फिर सड़क ही क्यों न हो। ये सिर्फ गुवाहाटी की ही घटना नहीं है बल्कि समाज की सुरक्षा की कड़वी सच्चाई भी है।
यह वास्तव में अपने आप में ही बहुत दुखद बात है कि महिलाएं आज भी बड़े आयोजनों में जाने से पहले सोचने पर मजबूर होती हैं कि वो उस स्थान पर खुद को सुरक्षित रख भी पाएंगी या नहीं। वास्तव में इन सवालों पर गंभीरता से विचार करने का समय आ चुका है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।