
आए दिन हमारे आस-पास कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो इस बात को दिखाती हैं कि आज भी राह चलते हुए महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लड़कियां जब आगे बड़कलार लड़कों की बराबरी करने लगती हैं या फिर बड़ी और महंगी गाड़ी लेकर सड़कों पर निकलती हैं तो उसमें भी लड़कों को अपना ईगो हर्ट होता दिखाई देता है। ऐसे ही कुछ हाल ही में हुआ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ। नीतू बिष्ट अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताती हैं कि वो दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रही थीं और कुछ कार सवार युवकों ने उनके साथ रास्ते भर बदसलूकी की, उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन्हें बार-बार डराने की कोशिश भी की। नीतू बिष्ट ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह अपनी गाड़ी से सफर कर रही थीं। सफर सामान्य था, ट्रैफिक भी रोज जैसा ही था, लेकिन कुछ ही देर में पीछे चल रही एक कार ने बार-बार उनकी गाड़ी के बेहद करीब आकर चलना शुरू कर दिया। पहले तो उन्हें लगा कि शायद ड्राइविंग में लापरवाही है, लेकिन जल्द ही उन्हें लगा कि उनके साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।
"अरे! अरे तो तुम बदतमीजी करोगे। अरे गाड़ी रुकवाओ। रोकना। इसने ना मतलब मैं हम लोग इतनी बारी डरे हैं हमारी गाड़ी को ठोकने के लिए। पता नहीं क्या-क्या। यार अभिषेक तू लखन को फ़ोन दे दो यहां पे लड़ाई हो गई है।" ऐसी आवाजों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नीतू बिष्ट के पति लखन के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है और उसमें उन्होंने बताया है कि कैसे नीतू के साथ रास्ते में बदसलूकी हुई। यही नहीं उनकी गाड़ी को बार-बार टक्कर भी मारी गई।

इसके साथ ही लखन ने नीतू बिष्ट की गाड़ी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है। लखन अपने वीडियो में बताते हैं कि दूसरी कार में बैठे युवक लगातार नीतू पर इशारे कर रहे थे, हंस रहे थे और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। स्थिति तब ज्यादा गंभीर लगी जब उन्होंने कई बार ओवरटेक करके गाड़ी के सामने आने और रोकने जैसी हरकतें भी कीं। नीतू ने कहा कि उस पल उन्हें साफ समझ आ गया था कि यह सिर्फ शरारत नहीं, बल्कि जानबूझकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
नीतू ने अपने वीडियो में घबराहट भरी आवाज में कहा कि वे लोग बार-बार बदतमीजी कर रहे थे और गाड़ी रुकवाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें किसी को भी डरा सकती हैं। उनके मुताबिक, सड़क पर चलते समय जब कोई अजनबी इस तरह टारगेट करके परेशान करे, तो समझ नहीं आता कि सामने वाला ये जानबूझकर कर रहा है या उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे से कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू बार-बार कह रही हैं कि गाड़ी रोको और इन लोगों को रोका जाए। उनकी आवाज में गुस्सा भी था और डर भी। यह सिर्फ विरोध नहीं था, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए खड़े होने की कोशिश भी थी। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ऐसी स्थिति में चुप रह जाते हैं, लेकिन उन्हें लगा कि आवाज उठाना जरूरी है। बाद में [पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। नीतू और उनके पति के अनुसार, सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को रोककर पूछताछ की गई। बाद में स्थिति शांत हुई। नीतू ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन बाद में आपसी बातचीत और माफी के बाद मामला आगे नहीं बढ़ाया गया।
जब हम जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बात करते हैं तब नीतू बिष्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। आज नीतू बिष्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और अपने लुक और रील्स से लाखों दिलों पर राज करती हैं। वो एक ऐसी डिजिटल क्रिएटर हैं, जिन्होंने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। नीतू बिष्ट का जन्म 16 दिसंबर 1997 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था और वह आज के समय में यूट्यूब के साथ साथ म्यूजिक वीडियो मॉडल और पब्लिक पर्सनैलिटी भी बन चुकी हैं। आज उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं वहीं यू ट्यूब पर उनके 38 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

नीतू बिष्ट के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि सड़क सुरक्षा आज भी हमारे लिए एक सवाल है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना अभी भी समाज की भी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट की यह आपबीती हमारे समाज और महिलाओं के लिए एक संदेश है जी इस बात को दिखाता है कि डर कर चुप रहना समाधान नहीं है बल्कि किसी भी समस्या से बाहर निकलने का रास्ता खोजना जरूरी है। राह चलते हुए सतर्क रहें, आवाज उठाएं और जरूरत पड़े तो कानूनी मदद लेने से पीछे न हटें। सड़क सबकी है और उस पर सुरक्षित चलना हर व्यक्ति का अधिकार है।
अगर आपकी भी कोई आप-बीती है, तो हमें samvida.tiwari@jagrannewmedia पर शेयर करें। हम आपकी आप बीती को सबके सामने लाने की कोशिश करेंगे, जिससे सभी को इस बात की जानकारी हो सके कि सफर के दौरान होने वाली घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Instagram.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।