Sat Mar 7, 2026 | Updated 11:14 AM IST
herzindagi
nancy grewal

Nancy Grewal Kaun Thi: कौन थीं सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल, कनाडा में पंजाब की बेटी की कैसे हुई दर्दनाक मौत?

कनाडा के ओंटारियो शहर में पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 45 वर्षीय नैंसी विंडसर में रहती थीं और अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर थीं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 11:22 IST

कनाडा के ओंटारियो शहर से एक बहुत ही दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाब की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल (Nancy Grewal Death) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। 45 वर्षीय नैंसी विंडसर शहर में रहती थीं और अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में जब  से ये खबर सामने आई है तभी से लोगों सदमे में हैं और उनके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे ये हत्या हुई। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन थी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल और कैसी हुई इनकी हत्या? पढ़ते हैं आगे...

कौन थी नैंसी ग्रेवाल? (Who was Nancy Grewal?)

कनाडा में रहने वाली पंजाब की नैंसी ग्रेवाल एक यूट्यूबर थीं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती थीं। 19 जनवरी को जन्मीं नैंसी के इंस्टाग्राम पर लगभग 12 हजार फॉलोअर्स थे। इन्होंने न केवल भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद के दौरान कई वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की थीं।

nancy agrewal

सोशल मीडिया पर थीं काफी फेमस

नैंसी ग्रेवाल न केवल एक यूट्यूबर नहीं थीं बल्कि पंजाब और भारत-कनाडा संबंधों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती थीं। बता दें कि नैंसी ने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते स्ट्रेस पर कई बातें बोलीं और खालिस्तानी की सोच की कड़ी निंदा भी की थी। इससे अलग इन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। इतनी ही नहीं इन्होंने इंसाफ की लड़ाई भी लड़ी। जून 2025 में जब बठिंडा की इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें कमल कौर भाभी के नाम से भी जानते थे, की अचानक मौत हुई थी, तब नैंसी ने उनके लिए न्याय की भी मांग इन्होंने की थी।

कैसे हुई यह घटना?

लासेल पुलिस (LaSalle Police) के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिस और पैरामेडिक्स को सूचना मिली कि एक महिला पर चाकू से हमला हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो नैंसी गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें तुरंत बिना देरी के हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें - Kaun hai Raseshwari Devi: कौन हैं रासेश्वरी देवी, जिन्हें 'सेवा सम्मान' से नवाजा गया; जानें क्यों दिया जाता है यह अवॉर्ड?

सोशल मीडिया पर थीं काफी फेमस

नैंसी ग्रेवाल न केवल एक यूट्यूबर नहीं थीं बल्कि पंजाब और भारत-कनाडा संबंधों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती थीं। बता दें कि नैंसी ने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते स्ट्रेस पर कई बातें बोलीं और खालिस्तानी की सोच की कड़ी निंदा भी की थी।

इसे भी पढ़ें - Asha Sharma Kaun Hain: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का बनाया गया सीईओ? Xbox को करेंगी लीड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।