Sat Mar 7, 2026 | Updated 01:28 PM IST
herzindagi
raseshwari devi

Kaun hai Raseshwari Devi: कौन हैं रासेश्वरी देवी, जिन्हें 'सेवा सम्मान' से नवाजा गया; जानें क्यों दिया जाता है यह अवॉर्ड?

रासेश्वरी देवी को 23 फरवरी 2026 को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरामा पाढ़ी द्वारा 'सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया। वे एक आध्यात्मिक गुरु और विद्वान हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और भक्ति को समर्पित किया है।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 12:45 IST

ओडिशा के आध्यात्म की भूमि पर रासेश्वरी देवी का नाम एक ऐसी किरण की तरह उभरा है, जिसने ज्ञान और सेवा को एक सूत्र में पिरो दिया है। बता दें कि 23 फरवरी 2026 को आयोजित स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में ओडिशा विधानसभा की माननीय अध्यक्ष सुरामा पाढ़ी ने उन्हें प्रतिष्ठित सेवा सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके संघर्ष और समर्पण का प्रमाण है, जिसने आम लोगों के जीवन को बेहद आसान बनाया है। जब से ये सम्मान रासेश्वरी देवी को मिला है तभी से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं रासेश्वरी देवी और किसे मिलता है सेवा सम्मान अवॉर्ड। पढ़ते हैं आगे...

कौन हैं रासेश्वरी देवी?

रासेश्वरी देवी जी एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और विद्वान हैं। उन्होंने गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई की थी, लेकिन 22 साल की उम्र में उन्होंने अपना जीवन भगवान की भक्ति और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

Raseshwari Devi

वे महान गुरु जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की शिष्या हैं।

उन्हें किसने दिया ये सम्मान?

23 फरवरी 2026 को ओडिशा में रासेश्वरी देवी को 'सेवा सम्मान' (Seva Samman) से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरामा पाढ़ी ने दिया।

क्यों दिया गया यह सम्मान?

बता दें कि इन्होंने न केवल ज्ञान को आसान बनाया बल्कि कठिन धार्मिक ग्रंथों की बातों को बहुत सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। वे 'बाल संस्कार' और 'युवा उत्थान' जैसे प्रोग्राम चलाती हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे और तनाव से दूर रहकर अच्छे संस्कार सीख सके। 

इसे भी पढ़ें -Shambhavi Pathak Kaun Thi: कौन थीं फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक, जो उड़ा रही थीं अजित पवार का विमान? दादी को किया था आखिरी मैसेज

इन्होंने अब तक 140 से ज्यादा शहरों में 300 से अधिक प्रोग्राम किए हैं और अकेले ओडिशा में 21 साधना केंद्र बनाए हैं। वे इंटरनेट के जरिए गांवों और शहरों के लोगों को मानसिक शांति के तरीके सिखा रही हैं।

यह अवॉर्ड उन्हें इसलिए मिला क्योंकि वे पिछले कई सालों से लोगों को सही रास्ता दिखाने और समाज को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनसे मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की थी।

Raseshwari Devi (3)

किसे मिलता है यह अवॉर्ड?

यह सम्मान खासतौर पर उन दूरदर्शी लोगों को मिलता है जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक समाज के लिए सरल बनाते हैं। रासेश्वरी देवी जी को यह पुरस्कार उनके युवा को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों, बाल संस्कारों और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरामा पाढ़ी द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके निस्वार्थ सेवा भाव की एक बड़ी प्रशंसा है।

इसे भी पढ़ें -Asha Sharma Kaun Hain: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का बनाया गया सीईओ? Xbox को करेंगी लीड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।