Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
 maiya samman yojana

महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से होली का गिफ्ट, खाते में आ सकते हैं ₹2500 और मिलेगा 20,000 का लोन; लिस्ट में तुरंत चेक करें अपना नाम

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'मंईयां सम्मान योजना' शुरू की है। इसके तहत योग्य महिलाओं को ₹2500 की सीधी सहायता और स्वरोजगार के लिए ₹20000 तक का गारंटी-मुक्त ऋण मिलेगा। 
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 19:14 IST

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए झारखंड सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है मंईयां सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत राज्य की जितनी भी योग्य महिलाएं हैं, उन्हें सीधे ₹2500 की मदद दी जाएगी। वहीं, जो महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं उन्हें ₹20000 तक का लोन भी बिना किसी गारंटी के मिल सकता है। ऐसे में जो महिलाएं इसके लिए पात्र हैं यह खबर उन्हीं के लिए है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन महिलाओं को यह आर्थिक मदद मिल सकती है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

इस योजना के तहत जो महिलाएं योग्य हैं, उनकी पहली किस्त होली से पहले मिल जाएगी। ऐसे में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग इसका हिस्सा होंगे। 

money for woman

यह योजना झारखंड सरकार की है जो महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहती हैं, वह इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इसका मकसद न केवल परिवार में और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है बल्कि आत्मनिर्भर बनाना भी है। बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई थी। इसे हेमंत सोरेन की सरकार ने शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें -चुप्पी का मतलब रजामंदी नहीं... क्यों लड़कियों की खामोशी को 'हां' समझना है सबसे बड़ी भूल? जानें 'Consent' का असली गणित

कैसे उठाएं इस योजना का फायदा?

बता दें, महिलाओं को आधार सीडिंग करना बेहद जरूरी है। इसमें अपने बैंक खाते पर आधार से लिंक करवाना होगा। साथ ही बैंक में जाकर आधार सीडिंग फॉर्म भरना होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाकर उनकी इस चीज में मदद की जा रही है। इसके साथ ही इस योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं उठा सकती हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी हो। अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो जल्द करवा लें। केवाईसी ना होने पर योजना का पैसा खाते में नहीं आएगा।

money (5)

किन महिलाओं के अकाउंट में पैसे आएंगे?

जो महिलाएं झारखंड की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 18 से 50 साल तक हो सकती है। साथ ही जिन महिलाओं के राशन कार्ड धारक परिवार हरा, पीला, गुलाबी, सफेद राशन कार्ड हैं, वह मान्य हैं। इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि होने बेहद जरूरी हैं।

कैसे करें अपने नाम की जांच?

सबसे पहले आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां खाते की जरूरी जानकारी दर्ज करें। मोबाइल पर ओटीपी आएगा, वेरीफाई करें और अपना नाम चेक करें।

इसे भी पढ़ें -बाल-बाल बचे 150 मुसाफिर... स्पाइसजेट फ्लाइट में आई खराबी से मचा हड़कंप, आखिर क्यों इंजन में आ जाती है रुकावट?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।