Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:16 AM IST
herzindagi

चुप्पी का मतलब रजामंदी नहीं... क्यों लड़कियों की खामोशी को 'हां' समझना है सबसे बड़ी भूल? जानें 'Consent' का असली गणित

consent कोई गणित नहीं है, बल्कि स्पष्ट 'हां' या 'ना' है, जिसे लोगों ने कॉम्प्लिकेटेड बना रखा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि इसका सही अर्थ क्या है।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 18:20 IST

अक्सर हमें एक कहावत सुनाई जाती है "खामोशी का मतलब हां होता है।", लेकिन क्या वाकई ऐसा है? 'फेमिनिज्म की पाठशाला' में इस पुरानी और अजीबो-गरीब सोच के पीछे छिपी सच्चाई को बताती है। इस वीडियो के अनुसार, Consent कोई उलझा हुआ गणित नहीं, बल्कि हां और ना के बीच को समझने की कड़ी है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि Consent का असली मतलब क्या है और इसे कैसे लोगों ने कॉम्प्लिकेटेड बना रखा है। पढ़ते हैं आगे...

सिर्फ 'हां' या 'ना' काफी नहीं

सहमति केवल फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर नहीं है। यह आपकी पर्सनल ऑटोनॉमी (Personal Autonomy) से जुड़ी है। जी हां, क्या आप बिना पूछे किसी का हाथ पकड़ सकते हैं? क्या आप बिना इजाजत किसी का फोन छू सकते हैं? इन सबका जवाब 'नहीं' है। सहमति का मतलब है सामने वाले की बाउनड्रीज का सम्मान करना।

1 - 2026-02-24T150746.566

चुप्पी को हां समझना क्यों सबसे बड़ी भूल है?

वीडियो में उन कारणों समझाया गया है, जिनकी वजह से लड़कियां अक्सर चुप हो जाती हैं-

  • अक्सर लड़कियां सामने वाले के गुस्से या समाज में अपनी छवि खराब होने के डर से 'ना' नहीं बोल पातीं। उनकी यह खामोशी रजामंदी नहीं, बल्कि एक डर है।
  • पावर डायनामिक्स यानि अगर सामने वाला व्यक्ति ताकतवर है जैसे- बॉस या घर का बड़ा, तो वहां 'ना' कहना और भी मुश्किल हो जाता है।
  • लड़कियों को बचपन से कोमल और 'सहज' रहना सिखाते हैं, जिससे वे अपनी मर्जी जाहिर नहीं कर पातीं।

इसे भी पढ़ें -बाल-बाल बचे 150 मुसाफिर... स्पाइसजेट फ्लाइट में आई खराबी से मचा हड़कंप, आखिर क्यों इंजन में आ जाती है रुकावट?

वीडियो में एक अच्छा उदहारण चाय का लिया गया है, जिसमें कई तरह से हां और ना को लेकर प्रतिक्रियाएं दी गई हैं। साथ ही बताया गया है कि मौन कभी भी सहमति नहीं हो सकता। सहमति हमेशा उत्साह के साथ और बिना किसी दबाव के होनी चाहिए। 

2 - 2026-02-24T150743.040

फिल्मों और कहानियों का गलत असर

इस वीडियो में उस पॉप कल्चर पर भी सवाल उठता है, जहां हीरो तब तक पीछे पड़ा रहता है जब तक लड़की हां न कह दे। ना में ही हाँ छुपी है, जैसे डायलॉग्स ने युवाओं के दिमाग में सहमति की गलत परिभाषा भर दी है। जबकि 'ना' का मतलब सिर्फ 'ना' होता है, और इसमें कोई और अर्थ ढूंढना बंद करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें -33 बच्चों के साथ 10 साल तक दरिंदगी...जब सामने आया दंपत्ति का सच तो सीधा मिली फांसी, पॉक्सो कोर्ट का ये फैसला सभी के लिए है मिसाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।