
Gas Cylinder Delivery Time: LPG गैस सिलेंडर न मिलने को लेकर इस समय हजारों लोग परेशान है। पीजी या फ्लैट में रहने वाले लोगों को कहीं से भी गैस नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि वह छोटे गैस को हर महीने भरकर काम चलाते हैं। कई लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं स्टॉक खत्म बताया जा रहा है तो कहीं कहा जा रहा है कि गैस आ ही नहीं रहा। ऐसे में लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या गैस मिलना मुश्किल होगा। लोगों को सुनने में आया है कि गैस की बुकिंग करते हैं, तो यह 25 या 45 दिन के बाद ही मिल पाएगा। इस बात का क्या अर्थ है और क्या सच में बुकिंग के बाद भी इतने दिन लग जाएंगे? इसके बारे में हम विस्तार से आपको जानकारी देंगे।
सिलेंडर कितने दिन में मिलेगा, इस बात के लिए आपको किसी की बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने इसे लेकर खुद अपडेट दिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन को देखते हुए लोग घबरा गए हैं और एक साथ जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगे हैं, इसे देखते हुए ही सरकार ने बुकिंग के अंतराल और डिलीवरी प्रोसेस बदलाव किया है। सरकार का कहना है कि भारत में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन गैस की कालाबाजारी को रोकने और लोग घबरा कर ज्यादा सिलेंडर बुक न कर लें, इसलिए नए नियम बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- LPG Price Today: आपके शहर में क्या है गैस सिलेंडर का रेट और डिलीवरी में देरी होने पर कहां करें शिकायत?

अब 2 सिलेंडर की बुकिंग आप एक साथ कर पाते थे,लेकिन इसके समय में बदलाव किया गया है। इस समय को 25 दिन और 45 दिन किया गया है। शहरों में 25 दिन और गावों में 45 दिन में दूसरा सिलेंडर मिलेगा।
इसका अर्थ यह है कि अगर आपने 1 सिलेंडर 2 दिन पहले ही बुक किया है, तो 2 दिन के बाद आप दूसरा बुक नहीं कर सकते। आप दूसरा सिलेंडर बुक 25 दिन या 45 दिन में ही बुक कर पाएंगे। इसके साथ ही सिलेंडर आने में भी कोई देरी नहीं हो रही है। पहले सिलेंडर को आने में जितना समय पहले लगता था, उतना ही अभी भी लग रहा है। औसतन सिलेंडर बुक करने के बाद करीब 2 से 3 दिन में डिलीवरी हो जाती है और अभी भी ऐसा ही हो रहा है। 25 दिन और 45 दिन का समय बुकिंग को देखते हुए रखा गया है। 1 सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा आपको 25 दिन बाद ही मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।