Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:56 AM IST
Avneet Kaur bold photos,

बोल्ड फोटोज को लेकर छलका अवनीत कौर का दर्द, प्लास्टिक सर्जरी पर भी तोड़ी चुप्पी; बोली- क्या मिल जाएगा आपको....

Avneet Kaur Viral News: अवनीत कौर एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और खासकर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की है। हाल ही में उन्होंन एक इंटरव्यू में प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और बोल्ड फोटोज के बारे में भी खुलकर बात की है।  
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 19:01 IST

एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी ग्लैमरस फोटोज और लुक्स को फैंस खूब प्यार देते हैं। अवनीत कौर की उम्र 24 साल है और इस उम्र में ही उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है। अवनीत 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग की फील्ड में एक्टिव हैं और एक तरह ही कैमरे के सामने ही बड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस को फोटोज पर पिछले काफी वक्त से कई ऐसे कमेंट्स आ रहे थे, जिनमें बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी करवाने के दावे किए जा रहे थे। अब फाइनली एक इंटरव्यू में अवनीत ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से लेकर बोल्ड फोटोज तक, सभी बातों पर खुलकर जवाब दिया है।

अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी की खबरों को सिरे से किया खारिज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)


अवनीत कौर ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी की खबरों को सिरे से खारिज किया है। जब उनसे सवाल किया गया कि आज के वक्त में जब आपका ग्लोअप होता है, तो लोग समझते नहीं है कि ये ग्लोअप है, आज के वक्त में वो सीधे कहने लगते हैं कि जरूर बोटॉक्स या सर्जरी करवाई होगी, क्या आपको भी ऐसे कमेंट्स आते हैं? इसके जवाब में अवनीत ने कहा, "मैं सारे कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं...लेकिन इस मुद्दे पर मैं बस यही कहूंगी कि आप अपने बचपन की और अभी की फोटो देखो....जाहिर सी बात है कि आप अलग ही दिख रहे होगे...जब हम बड़े होते हैं, तो जाहिर सी बात है कि हमारे फीचर्स बदलते ही हैं....खैर, मेरा चेहरा नेचुरल है, मैंने न ही कोई सर्जरी और न ही कोई बोटॉक्स करवाया है...मैं बचपन से लेकर आज तक वैसे ही हूं....मेरे फीचर्स मेरे मम्मी के कारण हैं...मैं जैसी भी दिखती हूं, ये सब पूरी तरह नेचुरल है।"

यह भी पढ़ें- 'मैं मुस्लिम हूं लेकिन...' , फरहाना भट्ट ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक, होली के दिन किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गईं तस्वीरें

अवनीत ने बोल्ड फोटोज को लेकर कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

अवनीत कौर ने बोल्ड फोटोज और अपने करियर पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत रिजेक्शन झेले हैं और बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है। अवनीत को बोल्ड फोटोज को लेकर भी जवाब दिया और कहा कि इसकी वजह से भी उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा है। उन्होंने इसके जवाब में कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि किसी को इस तरह नीचा दिखाकर आपको क्या मिल जाएगा...जब आप किसी को ऐसे ट्रोल करते हैं, तो आप उन्हें ट्रॉमा देते हैं, लेकिन असल में किसी को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए।"

 

यह भी पढ़ें- बोटॉक्स फेल...टेढ़ी मुस्कुराहट...शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज...खुद से जुड़े सभी वायरल फेक क्लेम्स पर भड़कीं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया करारा जवाब


अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी लगभग हर फोटो को फैंस खूब प्यार देते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Avneet Kaur

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।