
दिल्ली की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल की गई है। 2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के प्रसिद्ध इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' का भव्य शुभारंभ किया है। यह योजना खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाई गई है। ऐसे में लोगों के मन में इस योजना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इन योजनाओं के बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में इस योजना के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लखपति बिटिया योजना क्या है। पढ़ते हैं आगे...
दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी लाड़ली योजना को अब और ज्यादा प्रभावी बनाते हुए लखपति बिटिया योजना में बदल दिया है। इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटी की पढ़ाई और उसके भविष्य के लिए परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें - महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से होली का गिफ्ट, खाते में आ सकते हैं ₹2500 और मिलेगा 20,000 का लोन; लिस्ट में तुरंत चेक करें अपना नाम
बता दें कि लखपति बिटिया योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में सरकार बैंक खाते में पैसे जमा करेगी। बेटी के पैदा होते ही सरकार उसके नाम पर 11,000 रुपये की राशि जमा करेगी। जैसे-जैसे बेटी बड़ी होगी और अगली कक्षाओं में एडमिशन लेगी, सहायता राशि बढ़ती जाएगी। जी हां, कक्षा पहली, 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में एडमिशन लेने पर हर बार 5,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यदि बेटी 10वीं पास कर लेती है और आगे ग्रेजुएशन या उच्च शिक्षा में एडमिशन लेती है, तो उसे फिर से 5,000 रुपये की पैसे की मदद दी जाएगी।

यह योजना न केवल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में उनके प्रति नजरिए को बदलने में भी मदद करेगी। जन्म से लेकर कॉलेज तक मिलने वाली यह मदद गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी। इससे बेटियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी।
इसे भी पढ़ें -Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए आवेदन शुरू, कौन से लोग ले सकते हैं इसका लाभ? जानें प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।