
Delhi Disability Pension Scheme: दिल्ली सरकार नए साल की शुरुआत के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए एक बेहतर तोहफा लेकर आई है। इस योजना के तहत गंभीर दिव्यांगता से जूझ रहे लोगों को दिल्ली सरकार की ओर से हर महीने 6000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि दिव्यांग पेंशन के तौर पर वर्तमान समय में दिल्ली में 2500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं, लेकिन गंभीर दिव्यांगता से जूझ रहे व्यक्तियों को अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग इसी महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल लॉन्च करने वाला है। अगर आप या आपके परिवार में कोई सदस्य इस समस्या का शिकार है, तो नीचे लेख में जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया क्या है?

दिव्यांग पेंशन योजना का नोटिफिकेशन 25 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों की मदद करना है, जिन्हें नियमित देखभाल, इलाज या थेरेपी की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें- Digishakti Yojana: यूपी के छात्र इस सरकारी योजना के तहत पाएं फ्री टैबलेट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
दिव्यांग पेंशन योजना की खास बात यह है कि इसके तहत मिलने वाली आर्थिक मदद केवल दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नहीं मिलेगी। इसके लिए दिव्यांगों की मेडिकल जांच होगी, जब व्यक्ति स्कोरिंग सिस्टम को पूरा करेगा तब जाकर वह इसके योग्य माना जाएगा।

दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ उठाने की पहली शर्त यह होगी कि आवेदक का कम से कम 5 साल से दिल्ली का नागरिक होना चाहिए। गंभीर दिव्यांगता की श्रेणी में आता हो। परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आधार कार्ड दिल्ली का होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Pink Saheli Card के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र? दिल्ली सरकार ने लागू किया नया नियम, जानें किसे मिलेगा फायदा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।