herzindagi
 free tablet scheme

Digishakti Yojana: यूपी के छात्र इस सरकारी योजना के तहत पाएं फ्री टैबलेट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को डिजीशक्ति योजना के तहत टैबलेट और मोबाइल फोन दे रही है? ऐसे में जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ...
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 11:36 IST

उत्तर प्रे सरकार छात्रों के लिए ना जानें कौन-कौन सी योजनाएं बनाती है, जिससे न केवल उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकती है बल्कि उनके करियर में भी सफलता मिलती है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है डिजीशक्ति योजना। इसके तहत छात्रों को न केवल मुफ्त टैबलेट मिल रहे हैं बल्कि स्मार्टफोन भी दिए जा रहे हैं। बता दें, आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ तकनीक की जानकारी होनी भी बेहद जरूरी है। यही कारण है कि सरकार इस पहल को और बढ़ा रही है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आखिर डिजीशक्ति योजना क्या है और इसका छात्रों को कैसे फायदा मिल रहा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिजीशक्ति योजना क्या है और इससे किस-किस को फायदा होने वाला है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है डिजीशक्ति योजना?

बता दें, इस योजना का आरंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। यह योजना डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है और इस योजना से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। 

TABLET

इसके तहत न केवल तकनीकी क्षेत्र में छात्र आगे बढ़ेंगे बल्कि मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में भी छात्रों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यही कारण है कि उन्हें फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जा रहे हैं।

योजना का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य 68 लाख से अधिक छात्रों को इस योजना में शामिल करना है। इसका फायदा केवल वहीं उठा पाएंगे जो उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें कि ऑनलाइन क्लास, लर्निंग कंटेंट और डिजिटल नोट्स के कारण यह पहल और भी ज्यादा जरूरी हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

 ऐसे में टैबलेट्स और स्मार्टफोंस मिलने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी आसानी मिलेगी।

 DIGISHAKTI YOJANA

कैसे करें आवेदन?

बता दें कि छात्रों को इसके लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यह प्रक्रिया कॉलेज और विश्वविद्यालय के माध्यम से होगी। ऐसे में जो भी आपका संस्थान है, वह छात्रों का नामांकन और जरूरी डाटा विशेषज्ञ पोर्टल पर अपलोड करेगा। ऐसे में जब डाटा वेरीफाई हो जाएगा तो छात्रों को digishakti.up.gov.in वेबसाइट पर जाना है। मेरी पहचान पोर्टल के जरिए केवाईसी करवानी है और यदि किसी छात्र के डाटा में गलती होती है तो वे कॉलेज में संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें - अगर चोरी या खो जाए आपका फोन तो घबराएं नहीं, Sanchar Saathi पोर्टल बनेगा आपका सबसे बड़ा हथियार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।