
Ladli Behna Yojana Next Installment Kab Ayegi: मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल बन चुकी है। इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित राशि ट्रांसफर करती है, जिससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।
वर्तमान में करोड़ों बहनें इस योजना का लाभ उठा रही हैं और उन्हें हर महीने अपनी किस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। 16 जनवरी को 32वीं किस्त जारी की गई थी। चलिए जानते हैं कि अगली यानी 33वीं किस्त कब जारी की जाएगी और कैसे कर सकते हैं इसे चेक?

लाडली बहना योजना के नियमों के अनुसार, हर महीने की किस्त आमतौर पर 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती है। अधिकांशतः सरकार 10 तारीख को बहनों के खाते में पैसा ट्रांसफर करती है। हालांकि, यदि कोई बड़ा त्योहार या विशेष अवसर होता है, तो मुख्यमंत्री इसे समय से पहले भी जारी कर देते हैं।
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि अगली किस्त के लिए आपका नाम सूची में है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकती हैं-

योजना केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को यह सहायता दी जाती है, जिनके परिवार की सम्मिलित रुप से वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। अगर इससे ज्यादा इनकम है, तो वह इसके अयोग्य हैं।
इसे भी पढ़ें- Ayushman Card Rules: क्या यूपी का आयुष्मान कार्ड दिल्ली में चलेगा? अस्पताल जाने से पहले जान लें ये बातें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik, official websites
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।