herzindagi
ayushman bharat yojna

Ayushman Card Rules: क्या यूपी का आयुष्मान कार्ड दिल्ली में चलेगा? अस्‍पताल जाने से पहले जान लें ये बातें

सरकार ने फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी है। इसकी लिमिट 5 लाख है और इससे मुफ्त में इलाज कराया जा सकता है। लेकि‍न कई लोगों को दुव‍िधा रहती है क‍ि यूपी या क‍िसी और राज्‍य का आयुष्‍मान कार्ड द‍िल्‍ली में चलेगा या नहीं? यहां हमने आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 17:34 IST

आज के समय में महंगाई इतनी ज्‍यादा बढ़ गई है क‍ि लोग फ्यूचर सेक्‍योर करने के ल‍िए क्‍या-कुछ नहीं कर रहे हैं। वहीं, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल से लोगों में बीमार‍ियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। जब क‍िसी को कोई बीमारी हो जाती है तो पैसा पानी की तरह बहने लगता है। अगर आपकी सेहत अच्‍छी रहती है तो सब कुछ अच्‍छा रहता है। कई लोग ऐसे हैं जो पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं।

इसी ल‍िए सरकार आयुष्‍मान भारत योजना की शुरुआत की थी। ये एक हेल्‍थ स्‍कीम है। इस योजना का मकसद ही यही है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज म‍िल सके। अक्सर लोगों को कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि अगर इलाज अपने राज्य से बाहर कराना पड़े, तो क्या ये कार्ड काम करेगा? खासकर यूपी के लेागों में। हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी दे रहे हैं-

ayushman bharat yojna  (1)

क्‍या द‍िल्‍ली में चल जाएगा यूपी का आयुष्‍मान कार्ड?

उत्तर प्रदेश के लोगों की बात करें तो उनके मन में ये सवाल रहता है क‍ि दिल्ली में इलाज कराना पड़े, तो क्या यूपी का आयुष्मान कार्ड वहां मान्य होगा? ताे आपको बता दें क‍ि आयुष्मान भारत योजना पूरे देश के लिए बनाई गई है। इसका मतलब ये है कि ये सेंट्रल गवर्नमेंट की योजना है। अगर कोई अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा है, तो वहां किसी भी राज्य का आयुष्मान कार्ड चल सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप Ayushman Card साल में सिर्फ एक बार यूज कर सकती हैं? जानें इसके उपयोग की लिमिट

दिल्ली में इलाज कराने से पहले ये बात समझना जरूरी

दिल्ली के मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल नहीं हैं। यहां कुछ अस्पताल अपनी अलग राज्य स्तरीय हेल्थ स्कीम (State Level Health Scheme) के अंडर काम करते ह‍ैं। इसल‍िए ऐसा ब‍िल्‍कुल भी नहीं है क‍ि द‍िल्‍ली के सभी अस्‍पतालों में ये कार्ड चल सकता है।

ayushman bharat yojna  (2)

अगर दिल्ली में कोई अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के नेटवर्क में शामिल है, तो वहां यूपी का आयुष्‍मान कार्ड दिखाकर आप कैशलेस इलाज करा सकती हैं। अस्पताल में मरीज की जानकारी सिस्टम में चेक की जाती है। अगर आपकी ड‍िटेल्‍स सब सही हैं तो आपको आसानी से इलाज म‍िल सकता है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

आयुष्मान कार्ड हर बीमारी और हर तरह के इलाज के लिए नहीं होता है। इसमें पहले से कुछ पैकेज बना द‍िए जाते हैं। सिर्फ उन्हीं बीमारियों और इलाज पर ये सुविधा मिलती है, जो योजना में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर 5 लाख का कवर हो जाए पूरा, तो आयुष्मान कार्ड होल्डर्स को कैसे मिलेगा फ्री इलाज?

इलाज से पहले क्या करें

दिल्ली में इलाज कराने से पहले अस्पताल की हेल्पडेस्क या रिसेप्शन से पूछ लें कि वो आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा है या नहीं। आप चाहें तो आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन या वेबसाइट पर जाकर भी पैनल अस्पतालों की लिस्ट देख सकती हैं।

तो अगर आप यूपी से हैं और आपको ये दुव‍िधा थी क‍ि क्‍या वहां का आयुष्मान कार्ड द‍िल्‍ली में चल जाएगा क‍ि नहीं, तो आपको इसके बारे में ऊपर व‍िस्‍तार से जानकारी दी गई है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।