
आज के समय में हर एक काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकती हैं। बैंक जाना हो, ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करना हो या कोई सरकारी काम हो, सब कुछ ऑनलाइन हो जाता है। कार्यालयों में लंबी लाइन में लगने से बचा जा सकता है, साथ ही इससे समय की भी बचत होती है। इन दिनों स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। रोजाना अस्पतालों के चक्कर लगाना, पर्चे लेकर घूमना कई बार मुश्किल भरा हो सकता है।
कई बार हम डॉक्टर की रिपोर्ट भूल जाते हैं। ऐसे में भागकर वापस घर आना पड़ता है। इसके लिए भी सरकार हमें सुविधा दे रही है। इसे ABHA ID कहा जाता है। ये एक तरह का डिजिटल हेल्थ कार्ड है, जिसमें आपकी हेल्थ से जुड़ी पूरी जानकारी सेफ रहती है। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
-1769665318435.jpg)
आपको बता दें कि ABHA ID का पूरा नाम Ayushman Bharat Health Account है। इसे भारत सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू किया है। इसका मकसद लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटली सेफ रखना है।
यह भी पढ़ें- Ayushman Card Rules: क्या यूपी का आयुष्मान कार्ड दिल्ली में चलेगा? अस्पताल जाने से पहले जान लें ये बातें
ABHA ID एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल हेल्थ पहचान होती है। जब आप किसी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट करवाती हैं तो आपकी अनुमति से आपकी रिपोर्ट, टेस्ट, दवाइयों की जानकारी और डॉक्टर की सलाह इस अकाउंट से जुड़ सकती है। इसका फायदा ये है कि अब आपको हर बार पुरानी फाइलें, रिपोर्ट या पर्चियां संभालकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Ayushman Card होते हुए भी कैशलेस सुविधा हो जाएगी बंद, जानिए कौन सी गलती पड़ सकती है भारी
एक बार अगर आपका रिकॉर्ड डिजिटल हो गया, तो जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उसे आसानी से देख सकते हैं और उसी के हिसाब से आपका इलाज भी हो जाएगा।
अगर आपको लग रहा है कि आयुष्मान कार्ड की तरह ABHA ID से भी फ्री में इलाज हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। ABHA ID का काम सिर्फ इतना है कि आपकी मेडिकल डिटेल्स एक जगह डिजिटली सेफ रहें। अच्छी बात तो ये है कि इसे बनवाने के लिए ऐज लिमिट नहीं है।
-1769665329170.jpg)
इसके अलावा, ABDM मोबाइल ऐप के जरिए भी ABHA ID बनाई जा सकती है।
ABHA ID अभी इंडिया के डिजिटल हेल्थ सिस्टम के लिए बनाई गई है। विदेशों में इसे सीधे किसी हॉस्पिटल में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, लेकिन आप चाहें तो अपने मेडिकल रिकॉर्ड को PDF में डॉक्टर के साथ शेयर कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।