herzindagi
passport new rules

Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 15 फरवरी के बाद बदल जाएगी पूरी प्रक्रिया; चेक करें डिटेल्स

Passport Rules Change: आज के समय में पासपोर्ट सिर्फ विदेश जाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी पहचान पत्र भी बन गया है। जि‍स तरह नौकरी, पढ़ाई, वीजा, बैंक से जुड़े काम या फिर किसी सरकारी प्रक्रिया में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, उसी तरह पासपोर्ट भी अब मांगा जाने लगा है। अब पासपोर्ट बनवाने के ल‍िए नए न‍ियम 15 फरवरी से लागू कर द‍िए जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 16:23 IST

Passport Rules Change From 15th February: व‍िदेश घूमने का सपना हर क‍िसी का होता है। हालांक‍ि, इसके ल‍िए आपके पास जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स होने चाह‍िए। फॉरेन कंट्रीज में घूमने के लिए आपके पास पासपोर्ट और वीजा जरूर होना चाह‍िए। वीजा तो आपको ऑन टाइम भी म‍िल जाता है, लेकि‍न पासपोर्ट आपको पहले ही बनवाना पड़ता है। एक बार अगर पासपोर्ट बन गया तो आप 10 साल तक आराम से व‍िदेश घूम सकती हैं। इसके बाद आपको र‍िन्‍यू कराना पड़ता है।

अब पासपोर्ट हमारे कई जरूरी चीजाें में भी काम आता है। नौकरी, पढ़ाई, वीजा, बैंक से जुड़े काम या फिर किसी सरकारी प्रॉसेस में भी अक्‍सर पासपोर्ट मांगा जाता है। हालांक‍ि, सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव कर द‍िया है। ये नए नियम 15 फरवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। इसका मकसद साफ है क‍ि आपका पासपोर्ट आसानी से बन सके। आपको लंबी भागदौड़ न करनी पड़े। आइए जानते हैं क‍ि 15 फरवरी से कौन-कौन से नि‍यम बदल जाएंगे-

passport new rules (2)

15 फरवरी के बाद क्या बदलेगा?

नए नियम लागू होने के बाद पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा डिजिटल हो जाएगी। अब आपको बार-बार पासपोर्ट ऑफिस यानी पासपोर्ट सेवा केंद्र के चक्‍कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ज्यादातर काम ऑनलाइन ही पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Singapore Travel Tips: सिंगापुर जाने की कर रही हैं प्‍लान‍िंग? जान लें ये नया नियम, वरना एयरपोर्ट से लौटना पड़ जाएगा घर

डॉक्यूमेंट्स को लेकर क्या हुआ बदलाव?

पहले पासपोर्ट के लिए कई तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होती थी, लेक‍िन अब आपका काम आधार कार्ड से ही हो जाएगा। इससे लोगों को कम डॉक्यूमेंट अपलोड करने पड़ेंगे।

पुलिस वेरिफिकेशन में आएगी तेजी (Police Verification Process For Pass)

पासपोर्ट बनवाने के ल‍िए सबसे ज्‍यादा श‍िकायतें पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर ही आती थीं, लेकिन नए नियम लागू होने पर इसे भी ड‍िज‍िटल कर द‍िया जाएगा। कई मामलों में पुलिस जांच जल्दी पूरी हो जाएगी। तो वहीं कुछ जगहों पर पासपोर्ट पहले जारी किया जा सकता है और वेरिफिकेशन बाद में होगा।

passport new rules (3)

ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग होगी आसान

पासपोर्ट की वेबसाइट को नए तरीके से अपडेट किया गया है। अब बिना किसी एजेंट की मदद लिए आप खुद ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं, डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकती हैं और यहां तक क‍ि अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकती हैं। साथ ही आपको हर स्टेप की जानकारी मोबाइल या ईमेल पर मिलती रहेगी, जिससे बार-बार स्टेटस चेक करने की टेंशन नहीं रहेगी।

बच्चों का पासपोर्ट बनवाना भी हुआ आसान

18 साल से कम उम्र वालों का पासपोर्ट बनवाना भी अब आसान हो गया है। अब बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल से जुड़े डॉक्‍यूमेंट्स ही वैल‍िड माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पासपोर्ट तैयार है, तो बेफिक्र हो जाइए! इन 6 देशों में इंडियंस को तुरंत मिलती है एंट्री

तो अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के ल‍िए लंबा इंतजार करती थीं तो अब 15 फरवरी 2026 के बाद पूरी प्रक्रिया बदली हुई होगी। ऐसे में अगर आप पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की सोच रही हैं, तो आपका झटपट हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।