-1775024105828.webp)
आज 1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग और रेलवे के नियमों तक, आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी काफी बदलने वाली है। ऐसे में इन बड़े बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 5 बड़े बदलाव क्या हैं, जो आज से होने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे...
हर महीने की पहली तारीख की तरह, आज भी गैस कंपनियों ने एलपीजी (LPG) की नई कीमतें जारी की हैं। मध्य-पूर्व में जारी स्ट्रेस और संकट के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसका सीधा असर बाहर खाना खाने और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। साथ ही, हवाई ईंधन (ATF) और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी मामूली फेरबदल की संभावना है।

टैक्सपेयर्स के लिए आज से एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक आईटीआर (ITR) भरने के लिए जिस 'फॉर्म 16' की जरूरत होती थी, उसे बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब एक नया डिजिटल फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आप अपनी आय के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी तरह, नॉन-सैलरी इनकम (जैसे किराया या ब्याज) के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 16A का नाम बदलकर अब 'फॉर्म 131' कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें -Gas Cylinder New Scam: जब घर आए डिलीवरी बॉय तो उसी वक्त दें OTP वरना... जानें स्कैम का नया तरीका और कैसे बचें?
HDFC Bank: अब अगर आप एटीएम से यूपीआई (UPI) के जरिए कैश निकालते हैं, तो उसे भी आपकी महीने की तय लिमिट में गिना जाएगा। लिमिट खत्म होने पर आपको प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये का शुल्क देना होगा।
PNB: पंजाब नेशनल बैंक ने डेबिट कार्ड से कैश निकालने की डेली लिमिट को घटाकर 50,000 से 75,000 रुपये के बीच कर दिया है, जो पहले कुछ कार्ड्स पर 1 लाख रुपये तक थी।

आज से नया पैन कार्ड बनवाना या पुराने में सुधार करवाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अब सिर्फ आधार कार्ड देना काफी नहीं होगा। नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को पहचान और पते के सबूत के तौर पर अतिरिक्त दस्तावेज (जैसे पासपोर्ट या 10वीं का सर्टिफिकेट) भी जमा करने होंगे। जो आवेदन पहले से पेंडिंग हैं, उन्हें भी नए नियमों के दायरे में लाने के आदेश दिए गए हैं।
ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही रिफंड मिलेगा (पहले यह सीमा 4 घंटे थी)। 8 घंटे से कम समय बचने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% की कटौती होगी, जबकि 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% पैसा काटा जाएगा।
इसे भी पढ़ें -LPG, PNG, CNG और LNG में क्या है अंतर, जानें कौन-सी गैस कहां होती है यूज?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।