Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:01 AM IST HZ Awards 2026
lpg atm

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा इंतजार, 'LPG ATM' से सिर्फ 2 मिनट में भरवाएं सिलेंडर; इस सुविधा के बारे में जानें

रसोई गैस की किल्लत और लंबी कतारों से निजात पाने के लिए भारत पेट्रोलियम ने गुरुग्राम में 'एलपीजी एटीएम' शुरू किया है। यह पायलट प्रोजेक्ट 24 घंटे गैस रिफिल की सुविधा देता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 15:31 IST

ज्यादातर लोगों को रसोई गैस की किल्लत और सिलेंडर खत्म होने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक राहत भरी खबर आई है। अक्सर गैस एजेंसियों पर लगने वाली लंबी कतारों और सप्लाई के उतार-चढ़ाव को देखते हुए भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। बता दें कि गुरुग्राम में 'एलपीजी एटीएम' (LPG ATM) की शुरुआत की गई है, जो फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर काम कर रहा है। ऐसे में लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अगर आप भी इनमें से हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एलपीजी एटीएम क्या है और ये कैसे काम कर सकता है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है एलपीजी एटीएम?

भारत गैस की इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी रुकावट के 24 घंटे गैस उपलब्ध कराना है। जिस तरह हम पैसों के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह अब लोग अपनी जरूरत के अनुसार गैस रिफिल करा सकेंगे।

lpg atm

यह टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें अचानक गैस खत्म होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस सुविधा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि गैस बुकिंग के पुराने झंझटों से भी मुक्ति मिलेगी।

बता दें कि एलपीजी एटीएम पूरी तरह डिजिटल और खुद से चलने वाली मशीन है, जिससे गैस रिफिल करना बेहद आसान हो गया है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको मशीन पर अपना मोबाइल नंबर देना होगा, जिसके बाद आपके फोन पर आए ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन किया जाएगा। ये नंबर पहले से ही रजिस्टर्ड होगा।

अब आपको खाली सिलेंडर के क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और यूपीआई या कार्ड के जरिए पैसे देने होंगे। जैसे ही पेमेंट सक्सेस होगा, मशीन आपके खाली सिलेंडर को एक्सेप्ट कर लेगी और मात्र 2-3 मिनट के अंदर आपको भरा हुआ नया सिलेंडर मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें - LPG Crisis के बीच बढ़ी सिलेंडर की चोरी, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नंबर

एलपीजी एटीएम के काम करने का तरीका बेहद अलग है। इस मशीन में एक साथ 10 सिलेंडरों को रखने की क्षमता है। इसकी खास बात यह है कि जैसे ही स्टॉक कम होता है, सिस्टम अपने आप नजदीकी गैस एजेंसी को अलर्ट भेज देता है, जिससे समय रहते रीफिलिंग हो जाती है और सप्लाई कभी नहीं रुकती।

lpg atm tips

यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भारत गैस के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यदि यह ट्राई सफल रहता है, तो इसे अन्य शहरों में भी खोला जा सकता है। इस एटीएम की सबसे बड़ी क्वालिटी यह है कि यहां लोहे के भारी सिलेंडरों के बजाय फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं। ये वजन में काफी हल्के यानि लगभग 15 किलो होते हैं और इनमें जंग लगने का डर नहीं रहता। साथ ही, इनकी बॉडी पारदर्शी होने के कारण आप बाहर से ही देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

इसे भी पढ़ें - LPG Crisis के बीच बढ़ी सिलेंडर की चोरी, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नंबर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।