-1773906476570.webp)
इन दिनों एलपीजी संकट (LPG Crisis) की खबरों के बीच सिलेंडर चोरी और इन्हें लोगों तक पहुंचाने वालों की मनमानी की खबरें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में कई बार उपभोक्ता को यह पता ही नहीं होता कि सिलेंडर चोरी होने या गैस एजेंसी द्वारा ज्यादा पैसे मांगे जाने पर अपनी बात कहां रखनी है। यदि आपके साथ भी ऐसी कोई घटना हुई है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पूरा प्रोसेस और जरूरी हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि LPG Crisis के बीच हो रही चोरी पर कहां शिकायत करें। पढ़ते हैं आगे...
बता दें, यह भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक कॉमन टोल-फ्री नंबर होता है। चाहे आप किसी भी कंपनी Indane, HP, या Bharat Gas के ग्राहक हों, आप 1906 पर कॉल कर सकती हैं। अब सवाल ये है कि कब कॉल करनी चाहिए? अगर गैस एजेंसी आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांग रही है, डिलीवरी में जानबूझकर देरी कर रही है या आपका सिलेंडर चोरी हो गया है।
-1773906555568.jpg)
शिकायत दर्ज कराते समय अपने पास गैस एजेंसी का नाम, कंज्यूमर आईडी (Consumer ID) और अपनी रजिस्टर्ड मोबाइल संख्या जरूर रखें। यहां की गई शिकायत सीधे संबंधित तेल कंपनी के पास पहुंचती है।
इसे भी पढ़ें - LPG Crisis: इंडियन ऑयल की नई एडवाइजरी, जरूरत होने पर ही करें सिलेंडर की बुकिंग
हर गैस देने वाली कंपनी का अपना समर्पित हेल्पलाइन नंबर होता है, जहां आप अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।
-1773906579281.jpg)
ध्यान दें, यदि तेल कंपनियां या हेल्पलाइन से आपकी समस्या सॉल्व नहीं हो रही है, तो आप अपने जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। यह विभाग सीधे तौर पर जरूर चीजों की कालाबाजारी और वितरण पर नजर रखता है। आप यहां शिकायत को लिखकर भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे अपने स्मार्टफोन से करें LPG बायोमेट्रिक केवाईसी; देखें पूरा प्रोसेस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।