
आज के डिजिटल युग में जहां सुविधा मिल रही है वहीं ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। हाल ही में गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक नया Scam सामने आया है, जिसमें आपकी एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते या आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। इस नए स्कैम को OTP (One Time Password) के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है। सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए सरकार ने ओटीपी देना जरूरी कर दिया है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ये स्कैम कैसे काम करता है और आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिलीवरी बॉय को पहले ओटीपी देना कितना नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
सबसे पहले डिलीवरी बॉय आपके घर पहुंचने से पहले ही फोन करके आपसे ओटीपी मांग लेता है। वह झांसा देता है कि रास्ते में ट्रैफिक है या रिकॉर्ड अपडेट करना है, ताकि आते ही सिलेंडर दे सके।

इसे भी पढ़ें - LPG, PNG, CNG और LNG में क्या है अंतर, जानें कौन-सी गैस कहां होती है यूज?

संबंधित गैस कंपनी जैसे- HP, Indane, Bharat Gas के कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज करें। आप अपने इलाके के सप्लाई ऑफिस (Supply Office) या जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - LPG Cylinder: क्यों नहीं लेना चाहिए टूटी सील वाला सिलेंडर? डिलीवरी लेते वक्त ही कर लें चेक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।