-1774945511593.webp)
आज के समय में देश के भीतर एलपीजी (LPG) के गहराते संकट ने न केवल आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और रोजगार के साधनों पर भी बुरा असर डाला है। रसोई गैस की किल्लत के कारण लोग खासे परेशान हैं। ऐसी स्थिति में सरकार उपभोक्ताओं को एलपीजी के स्थान पर पीएनजी (PNG) अपनाने के लिए बढ़ावा कर रही है, ताकि सिलेंडरों की आपूर्ति पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जा सके। वहीं, कई शहरों से पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें भी चिंता बढ़ा रही हैं। ऐसे में इन विभिन्न प्रकार की गैसों और उनकी उपयोगिता को समझना बेहद जरूरी है।आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी, एलएनजी में क्या अंतर है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
इसका सबसे ज्यादा यूज घरों में खाना बनाने के लिए रसोई गैस के रूप में किया जाता है। इसके अलावा कुछ छोटे कमर्शियल कार्यों में भी इसका यूज होता है। यह गैस हमें लोहे के भारी सिलेंडरों में भरकर आती है, जिन्हें समय-समय पर बुक करना और रिफिल करवाना पड़ता है।

सीएनजी का उपयोग वाहनों- जैसे कि कार, बस, ऑटो और टैक्सियों को चलाने के लिए किया जाता है। यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले एक किफायती ऑप्शन है। इसे आप पेट्रोल पंपों या विशेष सीएनजी गैस स्टेशनों से अपनी गाड़ी की टंकी में भरवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जानें आपके मोहल्ले में PNG लाइन बिछी है या नहीं?
पीएनजी को एलपीजी के सबसे अच्छे ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है। इसका उपयोग घरों की रसोई में खाना पकाने और बड़ी फैक्ट्रियों में ईंधन के तौर पर किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर के किचन तक पहुंचती है। इसमें सिलेंडर खत्म होने या बुकिंग करने का कोई झंझट नहीं होता।

यह गैस नेचुरल गैस के तरल रूप में मौजूद होती है। इसका यूज मुख्य रूप से बहुत बड़े हैवी इंडस्ट्रीज (Heavy Industries) और बड़े समुद्री जहाजों को चलाने के लिए एनर्जी के स्रोत के रूप में होता है। चूंकि इसे बहुत ठंडे तापमान पर तरल बनाकर रखा जाता है, इसलिए इसकी आपूर्ति विशेष रूप से बनाए गए इंसुलेटेड टैंकर्स के माध्यम से की जाती है।
इसे भी पढ़ें -LPG Cylinder: क्यों नहीं लेना चाहिए टूटी सील वाला सिलेंडर? डिलीवरी लेते वक्त ही कर लें चेक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।