Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:46 AM IST HZ Awards 2026
png gas coverage

सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जानें आपके मोहल्ले में PNG लाइन बिछी है या नहीं?

सरकार दुनिया भर में बदलती परिस्थितियों के चलते शहरी क्षेत्रों में LPG कनेक्शन को चरणबद्ध तरीके से बंद कर PNG को बढ़ावा दे रही है। PNG सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक है। उपभोक्ता अब घर बैठे अपने इलाके में PNG की उपलब्धता जांच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 15:27 IST

दुनिया भर में बदलती परिस्थितियों के चलते रसोई गैस (LPG) की सप्लाई पर असर पड़ने लगा है, जिसका सीधा प्रभाव आम जनता के बजट पर दिख रहा है। इसी बीच सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना के संकेत दिए हैं। आने वाले समय में उन शहरी क्षेत्रों में LPG कनेक्शन को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सकता है, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की पाइपलाइन बिछ चुकी है। ऐसे में यदि आप ये जानना चाहती हैं कि आपके शहर में पीएनजी है या नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीएनजी की जांच कैसे करें। पढ़ते हैं आगे...

क्या है सरकार का उद्देश्य?

सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को धीरे-धीरे पाइप वाली गैस की ओर शिफ्ट करना है। बता दें कि PNG न केवल एलपीजी के मुकाबले सस्ती है, बल्कि यह ज्यादा सेफ और सुविधाजनक भी है। सिलेंडर खत्म होने के झंझट से मुक्ति और सीधे रसोई तक गैस पहुंचने की सुविधा के कारण सरकार इसे बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले कुछ सालों में शहरों की रसोई में सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाले कनेक्शन ज्यादा नजर आएंगे।

2 - 2026-03-30T145107.502

कैसे करें पता?

अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से यह जान सकते हैं कि आपके इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। अलग-अलग शहरों में गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने अपनी वेबसाइट और ऐप्स पर इसकी जांच करना बेहद आसान बना दिया है।

इसे भी पढ़ें - LPG Gas Cylinder से PNG कनेक्शन पर कैसे करें स्विच? जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

प्रमुख शहरों के लिए चेक करने का तरीका

दिल्ली-NCR (IGL): यदि आप इस क्षेत्र में रहते हैं, तो IGL की वेबसाइट पर जाकर 'Apply New Connection' ऑप्शन चुनें। अपनी कॉलोनी का नाम सर्च करने पर, यदि वह लिस्ट में दिखती है, तो आप तुरंत आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आप उनके हेल्पलाइन नंबर की मदद भी ले सकती हैं।

1 - 2026-03-30T145109.656

मुंबई और आसपास (MGL): यहां MGL गैस की सप्लाई करता है। आप उनकी वेबसाइट के कस्टमर सेक्शन में जाकर अपना पिन कोड (PIN Code) दर्ज करें। इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके घर तक पाइप वाली गैस पहुंच सकती है या नहीं।

 

इसे भी पढ़ें - LPG Gas Cylinder का क्या आपने कभी सोचा रंग लाल ही क्यों होता है? हरा-नीला-पीला क्यों नहीं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।