
Why Are Gas Cylinders Red: अधिकतर लोगों के घरों में आज भी एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। ईरान और इजरायल-अमेरिकायुद्ध की वजह से एलपीजी के दामों में न केवल बढ़ोतरी हुई बल्कि स्थिति यह है कि कई लोगों को सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
कुछ लोग इसकी जगह पर इंडक्शन का यूज कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हमारी रसोई में रखा सिलेंडर का रंग लाल ही क्यों है।
हमारे आस-पास बहुत सारे रंग हैं, फिर लाल ही क्यों? हो सकता है कि आपको यह थोड़ा अजीब लगेगा कि ऐसा क्यों है, लेकिन बता दें कि हमारे आस-पास जो भी चीजें मौजूद हैं, उनका रंग और बनावट किसी न किसी कारण की वजह से होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरा-नीला-पीला की जगह गैस सिलेंडर का रंग लाल ही क्यों होता है?

लाल रंग को हमेशा से खतरे का साइन माना गया है। एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस ज्वलनशील पदार्थ है। जरा सी लापरवाही से यह बड़े हादसे का सबब बन सकती है। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण यह भी है कि लाल रंग की वेवलेंथ सबसे अधिक होती है। इसका मतलब है कि यह रंग कोहरे, धुएं या धूल के बीच भी दूर से साफ नजर आता है। किसी भी आपात स्थिति में इसे आसानी से पहचाना जा सके, इसलिए इसे लाल रखा गया है। इसी कारण से गैस सिलेंडर का रंग लाल रखा जाता है।
इसे भी पढ़ें- PM मोदी बोले- कोरोना की तरह तैयार रहने की जरूरत, घबराएं नहीं इस बार अभी से कर लें ये 5 जरूरी काम; नहीं होगी कोई दिक्कत

दुनिया भर में अलग-अलग गैसों के लिए अलग-अलग रंगों के सिलेंडर दिए जाते हैं ताकि उन्हें पहचानने में कोई गलती न हो। इस प्रक्रिया को कलर कोडिंग कहते हैं। अगर सभी सिलेंडर एक ही रंग के होते, तो इन्हें समझना मुश्किल हो जाता।
इसे भी पढ़ें- LPG Gas Rule: बदल गया रसोई गैस का नियम, अब 35 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; जानें नया अपडेट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।