Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:27 PM IST HZ Awards 2026
LPG Rules

LPG Rules: गैस सिलेंडर रखने की भी है लिमिट, नियम तोड़ा तो म‍िलेगी कड़ी सजा; जानें क्या है गाइडलाइन?

LPG Gas Cylinder की क‍िल्‍लत के बीच अगर आप घर में एक्‍स्‍ट्रा स‍िलेंडर रख रही हैं तो आप पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हमने आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी है।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 13:13 IST

इन द‍िनों देशभर में LPG Gas Cylinder की क‍िल्‍लत देखने को म‍िल रही है। इसके पीछे मिडिल-ईस्ट के तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह बताई जा रही है। कुछ लोगों को स‍िलेंडर म‍िल नहीं रहा हे तो वहीं कुछ लोगों ने एक्‍स्‍ट्रा स‍िलेंडर भरवाकर घर में रख ल‍िया है। इसी वजह से कई लोग कन्फ्यूज हैं कि आखिर घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही है और कब ये गलत माना जाता है?

इस पर सरकार ने नया रूल अपडेट क‍िया है। ऐसे में आपको जानना जरूरी है क‍ि आप घर में क‍ितना सि‍लेंडर रख सकती हैं? अगर आपने जरूरत से ज्‍यादा सि‍लेंडर घर में रखा हुआ है तो आपको कड़ी सजा हाे सकती है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं म‍िलने पर आप भी इंडक्‍शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलत‍ियां

घर में कितने सिलेंडर रखना सही है?

आपको बता दें क‍ि आम घरेलू गैस कनेक्शन में एक तय सीमा होती है। एक कनेक्शन पर आमतौर पर 2 सिलेंडर रखने की ही अनुमति होती है। इनमें से एक सिलेंडर इस्तेमाल में रहता है और दूसरे को लोग बैकअप में रख लेते हैं।

LPG gas cyber fraud

कब माना जाता है गलत?

अगर आपने घपने घर में दो से ज्‍यादा स‍िलेंडर भरवा कर रख ल‍िया है तो ये कानूनी रूप से गलत है। इन स‍िचुएशंस में मामला गंभीर हो सकता है-

यह भी पढ़ें- LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता; दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

  • घर या किसी जगह पर कई भरे हुए सिलेंडर जमा करे हों
  • बार-बार बुकिंग करके स्टॉक इकट्ठा करना
  • घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल दुकान या बिजनेस में करना
  • ज्यादा कीमत पर बेचने की कोशिश करना

अगर आप भी ये काम करते हैं तो ऐसे मामलों को जमाखोरी या गलत इस्तेमाल माना जाता है। ऐसा करने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान, 2 महीने के बजाय 90 द‍िनों तक चलेगा सिलेंडर

क्या हो सकती है कार्रवाई?

  • ज्यादा सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं
  • केस दर्ज हो सकता है
  • 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है
  • जेल के साथ जुर्माना भी लग सकता है

LPG Gas Cylinder Saving Tips

क्या करें और क्या न करें?

  • जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर रखें
  • घबराकर बार-बार बुकिंग न करें
  • घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल सिर्फ घर में ही करें
  • ज्‍यादा पैसे लेकर गैस सि‍लेंडर न बेचें

यह भी पढ़ें- Free Gas Cylinder चाहिए तो फटाफट कर लें ये एक काम, वरना हाथ से निकल जाएगा दिल्ली सरकार का ये ऑफर

तो अगर आप भी स‍िलेंडर की क‍िल्‍लत के बीच जरूरत से ज्‍यादा गैस स‍िलेंडर घर में रखे हुई हैं तो ये सजा हो सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Jagran/Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।