
Iran और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। आम लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि सबसे ज्यादा असर LPG गैस बुक करने में लोगों को हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को आगाह किया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सप्लाई चेन, महंगाई जैसे मुद्दों से निपटने के लिए तैयारी कर रही है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कालाबाजारी के खिलाफ राज्य सरकारों से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो मुश्किल समय में भी आप आराम से जीवन यापन कर लेंगी। ध्यान रखें कि ऐसे समय में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आपको केवल पहले से ही तैयार रहना है।
देश में जिस तरह से गैस को लेकर हालात चल रहे हैं, आप अपने घर में इंडक्शन और केटल जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीद सकती हैं। इससे फायदा यह होगा कि किसी भी स्थिति में आप खाना बना पाएंगी। आपको खाना बनाने में कभी भी दिक्कत नहीं होगी। यानी आप घर में रहकर भी अपना पेट भर सकती हैं, आपको किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी।

हालात आगे कैसे रहेंगे किसी को नहीं पता, इसलिए बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है तो लोन न लें, क्योंकि, आने वाले समय में नौकरी चली गई या कोई दिक्कत आती है, तो आपको लोन भरने में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि ब्याज भरने की चिंता से दूर रहें। इससे आपको हर महीने पैसे भरने की चिंता नहीं रहेगी और आप अपने परिवार का पेट आसानी से पाल लेंगी।
इसे भी पढ़ें- LPG Gas Rule: बदल गया रसोई गैस का नियम, अब 35 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; जानें नया अपडेट

घर में खाने-पीने की ऐसी चीजों का स्टॉक रखें, जो कभी भी काम आ सकती हैं। जैसे दाल-चावल, आटा, तेल और जैसे पदार्थ आपके घर में जरूर रहना चाहिए। सब्जियां नहीं भी मिलेंगी, तो भी आप आप भोजन कर सकते हैं। ये खराब नहीं होतीं। ध्यान रखें कि आपको केवल आपकी जरूरत के अनुसार ही सामान रखना है, इतना सामान नहीं, जिससे मार्केट में स्टॉक कम हो जाए और चीजें महंगी हो जाएं।

आपके पास आने वाले 6 महीने का बजट होना चाहिए। इतनी सेविंग रखें, जिससे 6 महीने आप बिना किसी परेशानी के जीवन यापन कर सकें। आपको किसी से पैसे मांगने न पड़े। इतना फंड अचानक नौकरी या बिजनेस में आई रुकावट के समय आपके और आपके परिवार के काम आ सकें।
इसे भी पढ़ें- LPG Cylinder: क्यों नहीं लेना चाहिए टूटी सील वाला सिलेंडर? डिलीवरी लेते वक्त ही कर लें चेक

इसके साथ ही जरूरी यह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। भारत में अभी ऐसी कोई परेशानी नहीं आई है, लेकिन आपको अपने लिए तैयारी रखनी है। कोरोना के समय सबसे ज्यादा नुकसान अफवाहों ने किया था, इसलिए इस बार आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए अफवाहों पर भरोसा न करें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।