
Iran और अमेरिका-इजरायल के युद्ध की वजह से भारत में फिर लॉकडाउन लगने वाला है क्या? एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस तरह के सवाल देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद हर कोई उनकी बातों का अलग-अलग अर्थ निकाल रहा है और अलग-अलग बातें पढ़ने और सुनने को मिल रही हैं। गूगल पर भी सबसे ज्यादा लॉकडाउन को लेकर सवाल किए गए हैं। लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या फिर से भारत में लॉकडाउन लगने वाला है? लोग इस तरह के सवाल इसलिए सर्च कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना के समय लोगों ने कई तरह की परेशानियों का सामना किया। अचानक लॉकडाउन लगने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान नौकरी, बिजनेस और यात्रा सब कुछ प्रभावित हुआ था। ऐसी स्थिति में अकेले रहने वाली महिलाओं के लिए शहर में जीवनयापन करना और भी मुश्किल था। यही कारण है कि लॉकडाउन के बारे में सोचकर भी लोग घबरा रहे हैं। आप भी अगर ऐसा सोच रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अकेले रहने वाली महिलाएं पहले ही खुद को ऐसी स्थिति के लिए तैयार कर सकती हैं। उन्हें इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम महिलाओं को आपात स्थिति में कैसे खुद को तैयार करना है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने बयान में ऐसा कुछ नहीं कहा था। इसलिए आपको अफवाहों से बचना चाहिए। उन्होंने बस लोगों से सतर्क रहने और खुद को तैयार रहने के लिए कहा, ताकि किसी भी परिस्थिति में देशवासी खुद को संभाल लें। उन्होंने अपने बयान में कहा कि COVID-19 की तरह खुद को तैयार रखने की जरूरत है, ऐसे में कई लोग इसे सीधे खतरे या आने वाले संकट से जोड़ रहे हैं। हालांकि, उनका मकसद सतर्क रहने और पहले से तैयारी करने से है। सोशल मीडिया पर इस बात को अलग तरीके से पेश किया जा रहा है, इसलिए पैनिक न हों।
इसे भी पढ़ें- PM मोदी बोले- कोरोना की तरह तैयार रहने की जरूरत, घबराएं नहीं इस बार अभी से कर लें ये 5 जरूरी काम; नहीं होगी कोई दिक्कत

खुद को तैयार रखने से मतलब महिलाओं को अपने लिए पहले से ही प्लानिंग कर लेनी चाहिए। खाने-पीने से लेकर रहने के लिए भी अगर जगह की जरूरत हो, तो कोई आपकी मदद कर सके। इसका अर्थ है कि नौकरी के लिए दूसरे शहरों में आई महिलाएं रेंट पर रहती हैं। उनके पास हमेशा ऐसा दोस्त या रिश्तेदार होना चाहिए, जो आस-पास रहता हो और इमरजेंसी के समय उनकी मदद कर सके।

PM Modi ने खुद को तैयार रखने के लिए कहा है। इसका अर्थ है कि आपको आने वाले समय के लिए खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप अकेले रहती हैं, तो अचानक ज्यादा शॉपिंग या बेवजह चीजें खरीदने से बचें। अपने महीने का बजट पहले से तय रखें कि आपको कितने रुपये में घर खर्च चलाना है। इससे फायदा यह होगा कि आपकी सेविंग भी होगी और आने वाले समय में परेशानी भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- LPG Gas Rule: बदल गया रसोई गैस का नियम, अब 35 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; जानें नया अपडेट

खाने-पीने की चीजों से लेकर इंडक्शन जैसी सुविधा भी आपके घर में होनी चाहिए। गैस खत्म भी हो जाती है, आप घर में बिजली से खाना बना पाएंगी। इसलिए, घर में जरूरी चीजों का होना जरूरी है। ऐसा इसिलए, क्योंकि अब LPG गैस 30 से 35 दिनों में लोगों को मिलेगा। ऐसे में इंडक्शन होगा, तो कभी गैस खत्म हो जाए, तो आप खाना खा सकेंगी। मोबाइल चार्ज रखने के लिए पावर बैंक, इन्वर्टर या इमरजेंसी लाइट और गैस खत्म होने की स्थिति में छोटा स्टोव या इंडक्शन आपके काम आ सकता है।

अकेले रहने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है कि वह हर महीने थोड़े पैसे अलग रखें। आपको एक अमाउंट तय कर लेना चाहिए कि आप इतने पैसे बचाएंगी। इससे आपकी नौकरी जाती है या किसी परेशानी में रहती हैं, तो आपको किसी से पैसे नहीं मांगने होंगे।
महिलाओं के लिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वह अकेले रहती हैं, तो उन्हें सब कुछ अकेले ही करना होता है। ऐसे में अगर आपकी सेहत अच्छी होगी, तो आप किसी भी स्थिति से आसानी से लड़ सकती हैं। इसलिए, अच्छा खाना खाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। पीएम मोदी ने केवल सतर्क रहने के लिए कहा है यानी खर्च ध्यान से करने और आगे के लिए बैकअप तैयार रखने की हिदायत दी है।
इसे भी पढ़ें- LPG Cylinder: क्यों नहीं लेना चाहिए टूटी सील वाला सिलेंडर? डिलीवरी लेते वक्त ही कर लें चेक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,ani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।